कम कीमत और 5000mAh बैटरी के साथ मोटोरोला ई4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च
मोटोरोला का स्मार्टफोन मोटो ई4 प्लस भारत में लॉन्च हो चुका है। जैसे कि कई समय से खबरें थी कंपनी ने मोटो ई4 का बड़ा वैरिएंट को कंपनी ने ऑफिशियल रूप से पेश कर दिया है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 9,999 रुपए रखी गई है।
मोटोरोला मोटो ई4 प्लस मैटेलिक बिल्ड के साथ आता है जो कि फोन प्रीमियम लुक देता है। साथ ही बता दें कि इस बिल्ड के साथ यह मोटो ई सीरीज का पहला फोन है जो मेटल बिल में है। Moto E4 plus की सबसे बड़ी खासियत है कि यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

इन दिनों हर यूज़र की डिमांड बड़ी और पावरफुल बैटरी है, ऐसे में मोटो ई4 प्लस इस मांग को जरुर पूरा करता है। साथ ही इस दमदार बैटरी को साथ मिला है फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट का, यानी कि यह इसका एक और प्लस पॉइंट है। अब बात करते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की और जानते हैं बैटरी के साथ और क्या है इसमें खास।
डिस्प्ले और हार्डवेयर
मोटो ई4 प्लस 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 1.4GHz क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737 एसओसी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इस फोन की रैम 3जीबी की है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है। यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से इसकी स्टोरेज 128जीबी तक की जा सकती है।
कैमरा क्वालिटी
मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 13एमपी के रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें ऑटोफोकस, एलईडी फ़्लैश, f/2.0 अपर्चर, फुलएचडी 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग और पैनोरमा मोड भी दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5एमपी का है, साथ ही इसमें f/2.2 अपर्चर और एलईडी फ़्लैश दिया है।
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
मोटोरोला मोटो ई4 प्लस एंड्रायड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में ब्लूटूथ 4.1, वाईफाई, जीपीएस, डूअल सिम सपोर्ट और 4जी LTE जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए हैं।
बैटरी पॉवर
जैसे कि हमने पहले भी बताया, इस फोन की सबसे खास बात है इसकी बैटरी। मोटो ई4 प्लस में 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही यह फोन 10W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। इस फोन की बैटरी एक सिंगल चार्ज पर 2 दिनों तक का बैकअप देगी।
कीमत और उपलब्धता
मोटो ई4 प्लस की कीमत भारत में 9,999 रुपए रखी गई है। इस फोन एक्सक्लूसिवली ऑनलाइन रिटेलर फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन को फ्लिप्कार्ट के बायबैक प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








