Home
Mobile

Moto Edge 40 Neo के दाम लॉन्च से पहले लीक, भारत में इतनी होगी कीमत, यहां जानें

Moto Edge 40 Neo India Price: स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला ने हाल ही में अपने नए Edge 40 Neo स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। वहीं भारत में इसकी एंट्री 21 सितंबर को होने वाली है। लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही भारत में कंपनी इसकी कीमत कीतनी तय करेगी। इसका खुलासा हो चुका है। मोटो एज 40 नियो को लीक सही हुई तो भारत में एज सीरीज का यह सबसे कम कीमत वाला फोन होगा। जिसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस किया गया है। तो आइए आपको Motorola के इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Moto Edge 40 Neo कीमत

जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं कि, यह फोन पहले ही ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे चुका है। यूरोपीय मार्केट में इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 399 यूरो (35,000 रुपये) तय किया है। वहीं भारत में इसे यूरोप के मुकाबले सस्ते में लाए जाने की उम्मीद है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भारतीय बाजार में मोटो के इस फोन की कीमत 24,999 रुपये होने का दावा किया है।

Moto Edge 40 Neo के दाम लॉन्च से पहले लीक, भारत में इतनी होगी कीमत

Moto Edge 40 Neo स्पेसिफिकेशन्स

Moto Edge 40 Neo में यूजर को 6.55 इंच pOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो फुलएचडी+ (2400 × 1080 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 409 पीपीआई है। टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज़ है। इसके पीक ब्राइटनेस की बात करें तो 1300 निट्स है। कंपनी ने अपने इस डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 प्रोसेसर से लैस किया है। इसके साथ ही इसमें 8 GB और 12 GB रैम के साथ 128 GB और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 के साथ आएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस दिया गया है, जो मैक्रो और डेप्थ मोड ऑफर करेगा। कंपनी ने इसके रियर पर LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी के लिए सेल्फी लवर्स को इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। मोटोरोला के इस हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। इसेक साथ ही फोन में डॉल्बी एटमस ऑडियो और Moto Spatial Sounnd के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

इसके पावर देने के लिए मोटो ने इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इसमें ऐंड्रॉयड 14 और ऐंड्रॉयड 15 पर अपग्रेड का वादा किया है। इसके अलावा 3 साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट भी मिल रहा है। यह फोन IP68 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आ रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फआई 6E, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
price of Moto Edge 40 Neo has been leaked even before its launch in India. It is expected to be introduced in the Indian market at a cheaper price than Europe. Tipster Abhishek Yadav has claimed that the price of this Moto phone in the Indian market will be Rs 24,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X