Home
Mobile

Moto Edge 60 Fusion Price Drop: 7000 रुपये सस्ता मिल रहा है मोटोरोला का अंडर-रेटेड ऑलराउंडर

Moto Edge 60 Fusion Price Drop: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जब बात मिड-रेंज सेगमेंट की होती है, तो आमतौर पर OnePlus, Redmi, और Realme जैसे ब्रांड्स ही चर्चा में रहते हैं। लेकिन Motorola ने हाल के समय में कुछ ऐसे दमदार फोन्स लॉन्च किए हैं जो चुपचाप यूजर्स के दिल में जगह बना रहे हैं।

इन्हीं में से एक Motorola Edge 60 Fusion है, जो न केवल परफॉर्मेंस और कैमरा में दम दिखाता है, बल्कि यह एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन के रूप में उभर रहा है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो लंबे समय तक टिकाऊ डिवाइस की तलाश में हैं।

6000 रुपये सस्ता मिल रहा Moto Edge 60 Fusion

Flipkart डील में भारी छूट

Motorola Edge 60 Fusion की असली कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन Flipkart पर यह फिलहाल सिर्फ ₹22,999 में लिस्ट किया गया है। इसपर आपको लगभग 13% यानी 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको हर स्टेटमेंट क्वार्टर पर 4,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा बचत मिल सकती है यानी कि इस डिवाइस की कीमत 18,999 रुपये हो जाती है। इस प्राइस रेंज में इतने प्रीमियम फीचर्स मिलना वाकई में एक बड़ी बात है।

डिजाइन में प्रीमियम फील

Motorola Edge 60 Fusion को सिर्फ स्पेसिफिकेशन के आधार पर नहीं, बल्कि इसके प्रीमियम लुक के कारण भी सराहा जा रहा है। यह Pantone कलर ऑप्शंस जैसे Slipstream, Amazonite, Zephyre और Mykonos Blue में आता है, जो इस डिवाइस की USP हैं। इसकी स्लीक बॉडी और मैट फिनिश इसे मिड-रेंज फोन के बजाय एक फ्लैगशिप फील देता है।

प्रोसेसर और डिस्प्ले में पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस

फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के टास्क से लेकर मल्टीटास्किंग और गेमिंग तक, सब कुछ आसानी से हैंडल करता है। इसके साथ 6.67-इंच की P-OLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इस रेंज में इतनी ब्राइट और रिच डिस्प्ले बहुत कम देखने को मिलती है।

कैमरा सेगमेंट है असली परफॉर्मेंस

आजकल स्मार्टफोन कैमरा की दौड़ में नंबर तो बड़े दिखाए जाते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस उतनी दमदार नहीं होती। Motorola Edge 60 Fusion का कैमरा सेटअप इस मामले में अलग है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला वाइड-एंगल सेंसर और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। वहीं फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो इस रेंज में सबसे शानदार कैमरा एक्सपीरियंस में से एक है।

छोटी बैटरी लेकिन तेज चार्जिंग

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन का बैकअप देती है। खास बात ये है कि ये 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है , जो इस रेंज में किसी फ्लैगशिप के समान अनुभव देता है। कंपनी का दावा है कि यह कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो सकता है।

बना असली गेमचेंजर

जिन फोन्स को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, वो ही असली गेमचेंजर बनते हैं। Motorola Edge 60 Fusion एक ऐसा डिवाइस है जिसे बहुत से लोग ब्रांड प्रेफरेंस की वजह से इग्नोर कर देते हैं, लेकिन अगर आप एक ऑल-राउंडर मिड-रेंज फोन की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक 'स्मार्ट चॉइस' हो सकता है।

इसका डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस का बैलेंस इसे इस सेगमेंट का छिपा हुआ हीरो बनाता है। अगर आप 20,000 रुपये के करीब एक प्रीमियम और भरोसेमंद स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Moto Edge 60 Fusion को नज़रअंदाज न करें। यह कम बजट में फ्लैगशिप फील देने वाला स्मार्टफोन साबित हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto Edge 60 Fusion Price Drop by 7000 rupees features specifications and other details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X