Moto G Play (2024) स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानिए कीमत
Moto G Play (2024): स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटो ने नॉर्थ अमेरिका में अपना हैंडसेट Moto G Play (2024) लॉन्च कर दिया गया है। जो स्मार्टफोन Moto G Play (2023) की जगह लेगा। अपने इस डिवाइस में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट शामिल किया है। इसके साथ ही इसे 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। भारतीय बाजार में इसे लॉन्च किए जानें को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। तो आइए आगे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Moto G Play (2024) की कीमत और उपलब्धता
Moto G Play (2024) के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $149.99 (करीब 12,500 रुपये) तय किया गया है। कलर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को सैफायर ब्लू शेड में उपलब्ध कराया गया है। मोटो के इस फोन की बिक्री अमेरिका में 8 फरवरी से Amazon.com, Best Buy और कंपनी के ऑफिशियल साइट पर शुरू होगी।
Moto G Play (2024) के स्पेसिफिकेशन
Moto G Play (2024) के अमेरिकी वेरियंट में ग्राहकों को 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगी, जो 1,600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC चिपसेट के साथ पेश किया गया है। जिसके साथ एड्रेनो 610 GPU है। इसके साथ ही इसमें 4GB रैम दिया गया है, जिसे वर्चुअली 6GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 64GB इनबिल्ट स्टोरेज भी मिल रहा है। ओएस की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।
Moto G Play (2024) के कैमरे की बात करें तो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, क्वाड-पिक्सल सेंसर और एक एलईडी फ्लैश यूनिट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो मोटो जी प्ले (2024) में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.1 मिल रहा है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आ रहा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.82 मिमी, चौड़ाई 74.96, मोटाई 8.29 मिमी और वजन 185 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








