Moto G Power 5G (2024) स्मार्टफोन Dimensity 7020 प्रोसेसर, 8GB रैम से होगा लैस, इस साइट पर हुआ लिस्ट
Moto Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड Motorola जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जिसे मार्केट में कंपनी Moto G Power 5G (2024) के नाम से पेश करेगी। मोटो का यह फोन मीडियाटेक Dimensity 7020 चिपसेट के साथ दस्तक देगा।
इस आगामी फोन Moto G Power 5G (2024) को गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, यह फोन आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर लिस्टिंग होने के बाद इस फोन के खास स्पेसिफिकेशन भी ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी डिटेल्स बताते हैं।

Moto G Power 5G (2024) के स्पेसिफिकेशन्स: मोटो जी पावर 5जी (2024) स्मार्टफोन में कंपनी अपने यूजर्स को 6.7 इंच एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले देगी। इसमें स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए कंपनी 120Hz का रिफ्रेश रेट दे सकती है।
प्रोसेसर की बात करें तो गीकबेंच सर्टिफिकेशन से यह जानकारी मिली है कि, Moto G Power 5G (2024) में MediaTek Dimensity 7020 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर में 2.2GHz पर चलने वाले दो Cortex-A78 कोर और दूसरी ओर बेहतरीन एफिशिएंसी के लिए इसमें 2.0GHz पर चलने वाले छह Cortex-A55 कोर मिल रहे हैं।

जो यूजर को बेहतरीन प्रदर्शन और परफॉर्मंस एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। मोटोरोला के अनुसार इस स्मार्टफोन को खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए, गेमिंग सुविधाओं के लिए तैयार किया गया है।
गीगबेंच लिस्टिंग के अनुसार Moto G Power 5G (2024) में 8GB रैम दिया जा सकता है। इस फोन लेकर सामने आए लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 ओएस के साथ लॉन्च हो सकता है। गौरतलब है कि, टेस्टिंग के दौरान इसमें एंड्रायड 14 ही इंस्टाल किया गया था।

ऑनलाइन रिपोर्ट्स की मानें तो, मोटो जी पावर 5जी (2024) स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
इसके साथ ही इसमें एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। अगर आप भी मिड सेगमेंट में अपने लिए नया फोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो मोटो का यह आगामी फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








