Home
Mobile

Moto G Power 5G 2024 लॉन्च, 29 मार्च से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत

मोटोरोला ने अपना नया हैंडसेट Moto G Power 5G (2024) को लॉन्च कर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा, Dimensity 7070 चिपसेट, 120 हर्ट्ज डिस्प्ले और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट फीचर्स दिया गया है।

बता दें, फिलहाल इस फोन को कंपनी ने US और कनाडा में लॉन्च किया है। यह हैंडसेट Moto G Power 5G (2023) का अपग्रेड वेरिएंट है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Moto G Power 5G 2024 लॉन्च, 29 मार्च से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत

Moto G Power 5G 2024 कीमत: मोटो जी पावर 5जी 2024 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने 299 डॉलर यानी कि, (24 हजार 854 रुपये) कीमत में पेश किया है, जिसकी सेल 29 मार्च से शुरू कर दी जाएगी।

मोटोरोला के इस 5जी हैंडसेटो को ग्राहक Motorola.com, अमेजन (US), Best Buy (US) जैसे रिटेलर्स से खरीद सकेंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन मिडनाइट ब्लू और पेल लीलेक दो कलर ऑप्शन में आ रहा है।

Moto G Power 5G 2024 लॉन्च, 29 मार्च से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत

Moto G Power 5G 2024 फीचर्स: इस फोन के फीचर्स की बात की जाए तो Moto G Power 5G में आपको 6.7 इंच का LCD पैनल मिलेगा, जो FHD रिजॉल्यूशन के साथ आ रहा है। यह फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा।

इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट मिल रहा है। जो 8जीबी रैम और 128जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से पैक्ड है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्टेंड किया जा सकता है।

Moto G Power 5G 2024 लॉन्च, 29 मार्च से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत

फोटोग्राफी के लिए Moto G Power 5G 2024 में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 118-डिग्री FOV के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में कंपनी 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 30W पास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

बता दें, यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड My UX के साथ आएगा।। कनेक्टिविटी के लिए इसमें eSIM सपोर्ट के साथ डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G और Wi-Fi 802.11एसी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें वीगन लेदर बैक पैनल के साथ वॉटर-रिपेलैंट बॉडी मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
moto g power 5g smartphone north america check price specifications features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X