Home
Mobile

तगड़े फीचर के साथ मार्केट में धूम मचाने आ गए Motorola के दो स्‍मार्टफोन, यहां जाने कीमत

तगड़े फीचर के साथ धूम मचाने आ गए Motorola के दो स्‍मार्टफोन, जाने कीमत

Motorola ने अपने यूजर्स के लिए Moto G 5G 2023 और Moto G Stylus 2023 एक साथ दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया हैं। इस नए स्मार्टफोन्स में शामिल किए गए फीचर्स Motorola Edge 40 Pro से काफी मिलते- जुलते हैं। Moto G 5G के साथ यूजर्स को 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल रहा है तो वहीं Moto G Stylus में यूजर्स को कंपनी 90Hz रिफ्रेश रेट दे रही है। इन दोनों डिवाइस में कंपनी 5000mAh की बैटरी 15W की चार्जिंग के साथ दे रही है।

Moto G 5G के स्पेसिफिकेशन

कंपनी Moto G 5G (2023) में अपने यूजर्स को 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दे रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को स्नैपड्रैगन 480+ 5G प्रोसेसर, 4 GB रैम और 128 GB की स्टोरेज मिल रहा है। इसमें कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 2 मेगापिक्सल दूसरा लेंस और सेल्फी या फिर वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। आपको बता दें मोटो ने इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 आधारित My UX दे रही है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, Beidu, 3.5mm हेडफोन जैक को शामिल किया गया है। इस फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और टाईप-सी पोर्ट भी मिल रहा है।

Moto G Stylus के स्पेसिफिकेशन

कंपनी Moto G Stylus 2023 में एंड्रॉयड 13 आधारित My UX दे रही है। इसी के साथ इस फोन में आपको 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें आपको मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 4 GB रैम और 64 GB का स्टोरेज मिलेगा। वहीं कैमरे की बात करें तो कंपनी आपको इसमें भी डुअल रियर कैमरा का सेटअप दे रही है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ , GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

कलर और कीमत

Moto G 5G (2023) के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 20,500 रुपये है। इस स्मार्टफोन को कंपनी हार्बर मिस्ट और इंक ब्लू रंग में पेश किया है।
Moto G Stylus (2023) के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज की कीमत 16,200 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लू और ग्लैम पिंक कलर ऑप्शन के पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola has launched two new smartphones for its users, Moto G 5G 2023 and Moto G Stylus 2023. The features included in this new smartphone are very similar to the Motorola Edge 40 Pro. In both these devices, the company is offering a 5000mAh battery with 15W charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X