Home
Mobile

Moto G Stylus (2023) Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus (2023) Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

Motorola Moto G Stylus (2023) Launched: मोटोरोला ने Stylus सपोर्ट वाला Moto G Stylus के नए वेरियंट को लॉन्च कर दिया है। जिसमें Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में 5000mAh की बैटरी दे रही है। तो चलिए आपको मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन की कीमत से लेकर खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Moto G Stylus (2023) स्पेसिफिकेशन्स

Moto G Stylus (2023) हैंडसेट को कर्व्ड बैक पैनल और फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। जिसमें 6.6 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो फुलएचडी+ रेजॉलूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इस फोन के चार्जिंग पोर्ट के पास सिग्नेचर स्टायलस दिया गया है। साथ ही आपको इसमें पंच-होल कटआउट मिल रहा है। Motorola Moto G Stylus (2023) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Moto G Stylus में अपर्चर एफ/1.88 के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जो मैक्रो सेंसर के तौर पर भी काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G Stylus (2023) Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च

कंपनी ने पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर्स, हेडफोन जैक और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलते हैं। यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Motorola के MyUX इंटरफेस के साथ आ रहा है। फोन में एक ऐंड्रॉयड और तीन साल तक सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।

Motorola Moto G Stylus (2023) कलर और कीमत

Motorola Moto G Stylus (2023) को कॉस्मिक ब्लैक और रोज शैंपेन कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है। इसके 6 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत अमेरिका में 399 डॉलर (करीब 33,000 रुपये) रखा गया है। यह फोन 2 जून से Cricket Wireless पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं मोटोरोला, अमेजन और BestBuy पर इसे 16 जून तक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola has launched a new variant of the Moto G Stylus with Stylus support. In which the Snapdragon 6 Gen 1 processor has been included. The company is giving 5000mAh battery in this handset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X