Moto G04 भारत में 15 फरवरी होने जा रहा लॉन्च , कीमत होगा कम
Motorola द्वारा भारत में किफायती कीमत में फोन लॉन्च किए हुए काफी समय हो गया है। हालाँकि, स्मार्टफोन कंपनी अब भारत में Moto G04 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग Flipkart पर लाइव हो गई है और इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन भारत में 15 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Moto G04 फरवरी को भारतीय मार्केट में आने के लिए पूरी से तरह तैयार है, जैसा कि फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से इस बात का खुलासा हो गया है। यह दो फोन स्टोरेज ऑप्शनो के साथ पेश किया जा रहा है, जिसमें 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज शामिल होगा। फोन का डिजाइन स्टाइलिश है और यह देखने में काफी आकर्षक है।
Motorola ने नाम का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन एक फोन के लॉन्च का संकेत मिल गया है। लॉन्च से पता चलता है कि यह मोटो जी04 हो सकता है। जहां तक स्पेसिफिकेशन का सवाल है, तो माइक्रोसाइट से पता चलता है कि इस फोन में काफी बदलाव किए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन : Moto G04 में 6.6-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन को पावर देने वाला Unisoc T606 प्रोसेसर है। पीछे की तरफ 16MP AI कैमरा है, जिसमें शानदार तस्वीरे लेने के लिए पोर्ट्रेट मोड दिया गया है।
स्टोरेज : स्टोरेज की बात करें तो 4GB या 128GB स्टोरेज के साथ 4GB या 8GB रैम के बीच ऑप्शन है। दिलचस्प बात यह है कि फोन 15GB तक रैम बूस्ट को सपोर्ट करता है, जैसा कि माइक्रोसाइट पर बताया गया है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 ओएस पर भी चलेगा।

लंबे समय तक यूज के लिए: मोटो G04 में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जबकि ग्लोबल वर्जन 10W चार्जिंग प्रोवाइट करता है, भारतीय वर्जन के लिए चार्जिंग स्पीड फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, मोटो जी04 बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमॉस से लैस है।
कीमत : कीमत का अभी खुलासा नहीं हुआ है। हालाँकि, यूरोप में इस फोन की कीमत लगभग 10,751 रुपये है। हालिया लॉन्च को देखते हुए, भारत में यह एक बजट-अनुकूल पेशकश होने की उम्मीद है। मोटो जी04 भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक मजबूत दावेदार बनने के लिए तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications








