Moto G04 की पहली सेल आज, 7 हजार से भी कम में मिलेंगे धांसू फीचर्स, ऐसे पा सकेंगे बंपर डिस्काउंट
Moto G04 Sale: अगर आप भी बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर हैं। हाल ही में लॉन्च हुए मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Moto G04 की आज से सेल शुरू हो रही है।
कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को 7 हजार से भी कम कीमत में कई धांसू फीचर्स से लैस किया है। यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए आपको इसकी कीमत, ऑफर और फीचर्स से रूबरू करवाते हैं।

Moto G04 कीमत व ऑफर : मोटो जी04 के 3GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये, 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन साटिन ब्लू , सनराइज औरेंज, कॉनकॉर्ड ब्लैक और सी ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।
मोटो जी04 स्मार्टफोन को मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी बिक्री आज यानी 22 फरवरी 2024 दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत ग्राहक 750 रुपये की अन्य छूट का लाभ ले सकता है।

जिसके बाद इस फोन को महज 6249 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही फोन की खरीदारी Flipkart Axis Bank Card से करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक का भी लाभ लिया जा सकेगा।
Moto G04 फीचर्स: मोटो जी04 में 6.6 इंच एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी गई है। इसके स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। साथ ही डिस्प्ले 537 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करती है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए Panda glass से इसे लैस किया गया है।

फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर Unisoc T606 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 12nm प्रोसेस पर बेस्ड है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। मोटोरोला के इस हैंडसेट में 3 जीबी व 4 जीबी रैम के साथ 64 व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। इसके स्टोरेज को 1 टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 16 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और एलईडी फ्लैश मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन वाटर रिपेलैंट डिजाइन IP52 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G LTE, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी,वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








