Home
Mobile

Moto के इस तगड़े फोन को 7000 रुपये से भी कम दाम में खरीदें, आज लाइव हो रही पहली सेल

Moto g04s First Sale Live: मोटोरोला ने हाल ही में अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बजट सेगमेंट के तहत एक नया स्मार्टफोन Moto G04s को लॉन्च किया था।

जिसकी कीमत कंपनी ने 7 हजार रुपये से भी कम तय की थी। आज यानी 5 जून 2024 से इस फोन की पहली सेल लाइव हो रही है। जिसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा।

Moto के इस तगड़े फोन को 7000 रुपये से भी कम दाम में खरीदें

अगर आप भी कम बजट में तगड़ा स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Moto g04s की कीमत- कंपनी ने अपने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया है। जो 4GB रैम+64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत कंपनी ने 6,999 रुपये तय की है।

Moto के इस तगड़े फोन को 7000 रुपये से भी कम दाम में खरीदें

अगर आप भी इसे खरीदना चाहते हैं, तो इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से और फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो मोटोरोला के इस लेटेस्ट फोन को Concord black, Sunrise orange, Sea green और Satin Blue आप चार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Moto g04s के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले- Moto g04s में कंपनी ने 90 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.6 इंच के IPS LCD HiD HD+ डिस्प्ले दी है।
प्रोसेसर- Motorola का यह फोन UNISOC T606 प्रोसेसर के साथ आता है।

Moto के इस तगड़े फोन को 7000 रुपये से भी कम दाम में खरीदें

रैम और स्टोरेज- मोटोरोला के इस न्यूली फोन में कंपनी ने सिंगल वेरिएंट 4GB रैम +64GB स्टोरेज दिया है। जो UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा- कैमरा सेटअप की बात करें तो मोटोरोला के इस नए फोन में 50MP क्वाड पिक्सल कैमरा दिया गया है। जिसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- Moto g04s को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W डिवाइस चार्जिंग कैपेबिलिटी के साथ आता है। साथ ही बॉक्स में 10W का चार्जर भी मिल रहा है।

कनेक्टिविटी- कनेक्टिविटी के लिए Moto G04s में जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी दिए गए हैं। Moto G04s के वजन की बात करें तो यह फोन 178.80 ग्रामका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G04s First Sale On June 5 At 12 PM On Flipkart Know Price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X