Home
Mobile

Moto G04s के डिजाइन, कलर और खास फीचर्स के बाद अब कीमत का खुलासा, यहां जानें सबकुछ

Moto G04s Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola कल यानी 30 मई को अपना नया हैंडसेट Moto G04s को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, इसके आने से पहले ही फोन के डिजाइन, कलर और खास फीचर्स पर से पर्दा उठ चुका है।

मोटो का यह आगामी फोन साल की शुरूआत फरवरी में लॉन्च किए Moto G04 का यह अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है। अब इसकी कीमत की भी डिटेल सामने आ गई है। तो आइए आपको आगे इस फोन की सभी डिटेल्स बताते हैं।

Moto G04s के डिजाइन, कलर और खास फीचर्स के बाद अब कीमत का खुलासा

टिप्सटर Mukul Sharma ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पूर्व में ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए इस स्मार्टफोन की सेल डेट का भी खुलासा किया है। टिप्सटर के अनुसार इस फोन की बिक्री देश में जून के पहले सप्ताह से शुरू हो जाएगी।

जिसे Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी इस फोन को Orange, Green, Blue और Black चार कलर ऑप्शन में पेश करेगी। कीमत की बात करें तो टिप्सटर ने बताया कि, इस स्मार्टफोन का दाम Moto G04 के समान ही तय किया जा सकता है।

Moto G04s के डिजाइन, कलर और खास फीचर्स के बाद अब कीमत का खुलासा

गौरतलब है किस Moto G04 के 4GB/64 GB की कीमत 6,999 रुपये और 8GB/128 GB वेरिएंट्स की कीमत 7,499 रुपये है। यानी की इसे कंपनी 8,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध करा सकती है।

Moto G04s स्पेसिफिकेशंस- मोटो G04s में मिलने वाले स्पेसिफिकेशंस Moto G04 के समान ही बताए जा रहे हैं। मोटो जी04s में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच का डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और सेंटर्ड पंच-होल नॉच दिया जाएगा। जिसमें परफॉर्मेंस के लिए G57 GPU के साथ UniSoC T606 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Moto G04s के डिजाइन, कलर और खास फीचर्स के बाद अब कीमत का खुलासा

स्टोरेज की बात करें तो Moto G04s स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन में मिल पेश किया जाएगा और इसमें Dolby Atmos ऑडियो का सपोर्ट दिया जाएगा। इतना ही नहीं यह फोन एंड्रॉयड 14 और मोटो जेस्चर प्रीलोडेड आएगा।

कैमरा और बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है, जो कि पोर्ट्रेट मोड और ऑटो नाइट विजन को सपोर्ट करेगा।

इसके साथ ही इसमें 5,000mAh की बैटरी भी दी जाएगी। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह बैटरी 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम ऑफर करेगी। इस फोन का वजन 178.8 ग्राम और इसकी मोटाई लगभग 7.99mm होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto g04s launch on 30 may know price in india color option sale date and features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X