Home
Mobile

Moto G04s स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Moto G04s Price: मोटोरोला ने चोरी छुपे अपना एक और फोन लॉन्च कर दिया है। जिसे Moto G04s स्मार्टफोन के नाम से पेश किया गया है। ग्राहक इस फोन को कॉनकॉर्ड ब्लैक, सनराइज ऑरेंज, सी ग्रीन और सैटिन ब्लू चार कलर ऑप्शन के में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

सबसे पहले इसकी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह न्यूली फोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Moto G04v से काफी मिलता-जुलता है। हालांकि कई मामलों में यह Moto G04s फोन Moto G04v से अलग है।

Moto G04s स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Moto G04s के स्पेसिफिकेशंस- सबसे पहले बता दें, फिलहाल इस फोन की एंट्री जर्मनी में हुई है। Moto G04s में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी + रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल है। इसकी स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

इसमें परफॉर्मेंस के लिए आपको Unisoc T606 प्रोसेसर मिलेगा। जो 4GB तक रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को कस्टमर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड मोटोरोला MyUX के साथ आ रहा है।

Moto G04s स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसके रियर में एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यूजर इसके दोनों कैमरे से 30fps तक FHD रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने G04s में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 15W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ड्यूल सिम, 4G वीओएलटीई, Wi-Fi 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, GPS, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला सिंगल स्पीकर भी मिलेगा।

Moto G04s स्मार्टफोन 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Moto G04s की कीमत- मोटो G04s की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है। हालांकि, मोटोरोला के इस डिवाइस को सी ग्रीन, सैटिन ब्लू और सनराइज ऑरेंज और कॉनकॉर्ड ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G04s has a 6.56 inch IPS LCD display, 50 megapixel main camera and 5,000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X