7 जनवरी को भारत में एंट्री लेगा Moto का ये बजट फ्रेंडली फोन, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें
Motorola कंपनी ने साल 2024 में मिड रेंज से लेकर प्रीमियम स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। ऐसे में 2025 में भी अपने स्मार्टफोन्स के लाइनअप में वृद्धि करने के लिए कंपनी ने पूरी तैयारी कर ली है। जी हां, अब कंपनी अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Moto G05 है।
कंपनी ने Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। माइक्रोसाइट के जरिए फोन के कुछ मेजर फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। फोन की डेट और फीचर्स जानने के लिए आगे पढ़ें...।

Moto G05 की लॉन्च डेट कन्फर्म
ये फोन 7 जनवरी 2025 को भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। ऐसे में संभावना है कि फोन की कीमत 10,000 रुपये से भी कम हो सकती है। आइए फोन के फीचर्स बारे में जानते हैं।
Moto G05 के संभावित फीचर्स
माइक्रोसाइट के मुताबिक, फोन प्रीमियम लेदर डिजाइन, पैनटोन-क्यूरेटेड रंग, 8.10 मिमी थिकनेस और 178.8 ग्राम वजन होगा। डिवाइस में 6.67 इंच की LCD स्क्रीन होगी, जिसमें 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और वाटर टच टेक्नोलॉजी होगी। डिस्प्ले में सेंटर्ड पंच होल कटआउट होगा और कॉर्निंग ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलेगा।
फोन MediaTek Helio Extreme प्रोसेसर के साथ आएगा। ये फोन एंड्रॉयड 15 पर चलेगा और इसे दो साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलने की भी पुष्टि की गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP क्वाड पिक्सल स्नैपर और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फोन 8GB तक रैम बूस्ट सपोर्ट के साथ 4GB+64GB कॉन्फिगरेशन में मौजूद होगा। Moto G05 में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेंज ऑडियो सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा। ये स्मार्टफोन IP52 वाटर-रेपेलेंट भी होगा।


Click it and Unblock the Notifications








