Home
Mobile

भारत में Moto G05 स्मार्टफोन की हुई धमाकेदार एंट्री, किफायती कीमत पर मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें डिटेल्स

Motorola ने 2025 की शुरूआत भारत में एक बजट स्मार्टफोन Moto G05 लॉन्च करके की है। यह स्मार्टफोन 2024 के Moto G04 का उत्तराधिकारी है और ब्रांड का सबसे किफायती मॉडल भी है। Moto G05 में अपग्रेडेड स्पेक्स के साथ एक प्रीमियम डिजाइन पेश किया है।

इसमें सेगमेंट में पहली बार 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच HD+ स्क्रीन है, यह 4GB रैम और 8GB वर्चुअल रैम के साथ मीडियाटेक हेलियो G81-अल्ट्रा प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 50MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा है और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी है।

 Moto G05 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto G05 की कीमत

भारत में Moto 05 की कीमत 4GB/64GB वेरिएंट के लिए 6,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो पैनटोन क्यूरेटेड कलर, प्लाम रेड और फॉरेस्ट ग्रीन में उपलब्ध है, जिसमें वेगन लेदर फिनिश दी गई है। Moto G05 को 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर खरीदा जा सकता है।

Moto G05 की स्पेसिफिकेशंस

Moto G05 में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स ब्राइटनेस, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और वाटर टच टेक्नोलजी से लैस है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें पोट्रेट मोड और ऑटो नाइज विज़न जैसे फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Moto G05 में 5200mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। मोटोरोला का दावा है कि यह फोन दो दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसे दो साल तक सुरक्षा अपडेट मिलेगा। अन्य फीचर्स में IP52 डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, हाई-रेंज साउंड और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।

Moto G05 में Moto G04 की तुलना में कई अपग्रेड्स मिले हैं। इसमें एक बड़ा डिस्प्ले है, जो खरोंच और गिरने से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा इस फोन में अपग्रेडेड कैमरे, फास्ट चिपसेट और वेदर लेदर फिनिश डिजाइन दिया गया है, जो पहले जैसा ही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G05 Smartphone launched in india check price features and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X