Home
Mobile

Moto G14 की कीमत लीक, 1 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

Moto G14 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Moto अगले हफ्ते अपने नए हैंडसेट Moto G14 को भारतीय बाजार में पेश करने जा रहा है। जिसकी लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 1 अगस्त को दमदार फीचर्स के साथ दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही इस फोन के खास स्पेक्स सामने आ चुके हैं। अब इस फोन की कीमत लीक हो गई है। दरअसल फ्लिपकार्ट पर Moto G14 की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Moto G14 की भारत में कीमत

सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो Moto G14 की कीमत भारतीय बाजार में 10,000 रुपये से लेकर 11,000 रुपये के बीच तय की जा सकती है। आपको बता दें, इससे पहले वाले मॉडल Moto G13 को कंपनी ने साल की शुरूआत मार्च में 9,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। Moto G14 को कंपनी कम कीमत में कई दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में उतारने जा रही है। ये फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जो कम कीमत में तगड़ी बैटरी और धांसू फीचर्स चाहते हैं।

Moto G14 की संभावित स्पेसिफिकेशन
Moto G14 की कीमत लीक, 1 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

Moto G14 को 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें कंपनी Unisoc T616 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। फोटोग्राफी के लिए Moto G14 में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जिसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इस डिवाइस में एंड्रॉयड 13 मिलेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन की स्टोरेज को कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बैटरी को लेकर दावा किया है कि, 94 घंटे का म्यूजिक प्लेटाइम देगी। इसके अलावा यूजर्स को इसमें स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस साउंड मिलेगा।

इस फोन को ब्लू और ब्लैक दो कलर ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। फोन को अनलॉक करने के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें शामिल किया जा सकता है। जबकि सॉफ्टवेयर-बेस्ड फेस रिकग्निशन भी सेट किया जा सकता है। यह फोन IP54 रेटिंग के साथ आएगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G14 can be packed with 6.5-inch Full HD Plus display and Unisoc T616 processor. Also, it can include a 5000mAh battery, which will support 20W TurboPower fast charging.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X