Home
Mobile

Moto G14 भारत में अगले महीने 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्टफोन ब्रांड Motorola जल्द ही अपना नया फोन Moto G14 को 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। हालांकि इसके लॉन्चिंग डेट का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग फोन रेंडर्स लीक हो गए हैं। तो आइए आगे Moto G14 स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसके स्पेक्स तक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अगस्त में दे सकता है दस्तक

Moto अपनी G सीरीज के तहत Moto G14 को अगले महीने यानि कि, अगस्त में लॉन्च कर सकता है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। जैसे- जैसे फोन की लॉन्चिंग पास आ रही इसके अपडेट भी सामने आ रहे हैं। नए अपडेट में इस फोन के मार्केटिंग रेंडर्स सामने आए हैं। जिसे टेक आउटलुक ने शेयर किए हैं। जिसमें यह अपकमिंग फोन पहले Moto G13 जैसा ही दिखाई दे रहा है। डिस्प्ले में सेंटर होल पंच कटआउट के साथ बेजल्स थोड़े मोटे दिख रहे हैं।

Moto G14 अगले महीने 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च

मिलेगा बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस

यह फोन मॉड्यूल आयताकार में है, जिसमें दोनों लेंस और एलईडी फ्लैश को शामिल किया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर को भी देखा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इस फोन की एंट्री ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ हो सकती है। जिसमें 128GB की स्टोरेज दिया जा सकता है। यह अपकमिंग फोन ग्रे, गोल्ड , बीज और ब्लू कलर में नजर आया है। लीक रेंडर में फोन की टॉप स्पाइन पर LOGO के साथ Dolby Atmos मेंशन किया गया है। यानि कि, जिससे कि इसमें तगड़ा साउंड एक्सपीरियंस दिया जा सके।

20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है लॉन्च

इसके रियर पैनल में डुअल कैमरा सेंसर दिया गया है। जो 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। कंपनी अपने इस हैंडसेट को 5000mAh की बैटरी से लैस की है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इससे पहले इसे हाल ही में मॉडल नम्बर XT2341-4 के साथ टेलीकम्युनिकेशंस एंड डिजिटल गवर्नमेंट रेगुलेटरी अथॉरिटी पर देखा जा चुका है। इसके अलावा यह फोन यूरेशिएन इकोनॉमिक कमिशन (EEC) वेबसाइट पर भी स्पॉट हो चुका है। जिससे की इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G14 renders have been leaked. The leaked render mentions Dolby Atmos along with the logo on the top spine of the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X