Moto G14 vs Redmi 12 10 हजार की कीमत से जानें आपके लिए कौन सा फोन है बेस्ट?
Moto G14 vs Redmi 12 : अगर आप भी नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 10 हजार तक का है, तो ये खबर आपके लिए है। आप 10 हजार तक की कीमत में Moto G14 और Redmi 12 लेटेस्ट स्मार्टफोन को देख सकते हैं, जो दमदार फीचर्स से लैस हैं। आज हम आपको इन दोनों हैंडसेट की कीमत से लेकर खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे कंपनी ने कम दाम में महंगे फोन वाले फीचर्स से लैस किया है। 10 हजार तक की कीमत में ये दोनों फोन्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन्स हो सकते हैं। तो चलिए आगे जानते हैं कि 10 हजार की रेंज में आपके लिए कौन सा फोन बेहतर हो सकता है।
Moto G14 vs Redmi 12 दाम
Moto G14 के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है। जिसे आप ग्रे और स्काई ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस फोन की सेलिंग 8 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू की जाएगी। वहीं Redmi 12 4G के 4 GB रैम और 128 GB स्टोरेज के लिए आपको 8,999 रुपये खर्च करने पड़ेगे। इस फोन को जेड ब्लैक, मूनस्टोन सिल्वर और पास्टल ब्लू तीन कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

Moto G14 vs Redmi 12 डिस्प्ले
Moto G14 को 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस LCD डिस्प्ले के साथ लाया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। Redmi 12 की बात करें तो इसे 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।
Moto G14 vs Redmi 12 प्रोसेसर
Moto G14 में ऑक्टा-कोर Unisoc T616 प्रोसेसर शामिल किया गया है। जिसमें 4 GB तक रैम और 128 GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। Redmi 12 4G में मीडियाटेक Helio G88 प्रोसेसर के साथ 6 GB रैम के साथ 128 GB तक की स्टोरेज मिल रहा है।
Moto G14 vs Redmi 12 कैमरा
Moto G14 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 12 4G में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Moto G14 vs Redmi 12 बैटरी
Moto G14 को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी है, जो 20 वॉट टर्बो पावर चार्जिंग का सपोर्ट करता है। वहीं Redmi 12 में 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto G14 vs Redmi 12 कनेक्टिविटी
Moto G14 में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाई-फाई, 4G LTE, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आ रहा है। Redmi 12 फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0, NFC और USB Type-C , 3.5mm का हेडफोन जैक और WiFi, GPS मिल रहा है। यह फोन IP53 रेटिंग के साथ आएगा।


Click it and Unblock the Notifications








