Moto G14 की 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ आज होगी धमाकेदार एंट्री
स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला आज अपना नया हैंडसेट Moto G14 को फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को Moto G13 के सक्सेजर के रूप में लाया जाएगा। जिसे साल की शुरुआत में पेश किया गया था। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को टीज किया है। Moto G14 को 6.5 इंच का डिस्प्ले और डुअल-कैमरा सेटअप के साथ बाजारों में पेश पेश किया जाएगा। इस फोन की आप ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में जानते हैं।
Moto G14 की कीमत
लॉन्च के साथ ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। सामने आ रहे रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी MotoG14 की कीमत 10,000 से लेकर 11,000 रुपये के बीच तय कर सकती है।

MotoG14 की खासियत
MotoG14 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके फ्रंट में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच होगा। जिसमें टॉप-सेंटर पर सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। यह अपकमिंग फोन ऑक्टा-कोर यूनिसोक T616 SoC प्रोसेसर से लैस हो सकता है। जिसमें 4GB रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज कंपनी दे सकती है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह बॉक्स से बाहर एंड्रॉइड 13 पर काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा इसमें कंपनी 5,000mAh की बैटरी देगी जो 20W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी की मानें तो Moto G14 को 34 घंटे तक का टॉकटाइम और 16 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग किया जा सकता है। इसके वॉटर रेसिटेंट के लिए IP52 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस लॉक फीचर दिए गए जाएंगे। इसमें स्टीरियो स्पीकर डॉल्बी एटमॉस को भी शामिल किया गया है। यह स्मार्टफोन डुअल सिम 4G कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है।
Redmi 12 भी आज देगा दस्तक
स्मार्टफोन ब्रांड कंपनी रेडमी भी आज भारतीय बाजार में Redmi 12 को पेश करने वाला है। कंपनी अपने भारतीय कस्टमर्स के लिए इस फोन के दो वर्जन 5G और 4G लॉन्च करेगी। इसके अलावा रेडमी आज Redmi Watch 3 Active और Xiaomi Smart TV X सीरीज पर से भी पर्दा उठाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications








