लॉन्च से पहले Moto G15 और Moto G05 की अफोर्डेबल कीमतें लीक
मोटोरोला जल्द ही अपनी G-सीरीज लाइनअप में दो नए बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसे Moto G05 और Moto G15 के नाम से जाना जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों स्मार्टफोन अगले महीने यूरोप में दस्तक देंगे।
हालांकि, भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं अब लेटेस्ट अपडेट में इन आगामी फोन्स की कीमतों पर से पर्दा उठ चुका है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत व स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार Moto G05 के 4GB /128GB वेरिएंट की कीमत EUR 140 यानी (लगभग 12,734 रुपये) और 4GB/256GB वेरिएंट की कीमत EUR 170 यानी (लगभग 15,460 रुपये) होगी।
जबकि, Moto G15 के 8GB/ 256GB मॉडल की कीमत EUR 200 यानी (लगभग 18,190 रुपये) होगी। बता दें, Moto G14 को इस साल की शुरुआत में भारत में 9,999 रुपये यानी (लगभग EUR 110) में लॉन्च किया गया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, मोटोरोला के नए फोन्स बजट-फ्रेंडली हो सकते हैं।
Moto G15 स्पेसिफिकेशन - Moto G15 हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में दिखाई दिया है। प्रदर्शन के मामले में इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 340 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1311 स्कोर प्राप्त किए हैं।
यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसमें 2.0GHz पर क्लॉक किए गए दो परफॉरमेंस कोर और 1.7GHz पर छह दक्षता कोर हैं। इसके साथ ही इसमें Mali-G52 MC2 GPU भी है। यह फोन्स Android 15 पर संचालित होते हैं।
सबसे खास बात यह है कि, टेस्ट डिवाइस में केवल 4GB RAM थी, जबकि, टिपस्टर की मानें तो रिटेल मॉडल में इसकी क्षमता दोगुनी होगी, जो संभावित रूप से बेहतर प्रदर्शन का संकेत देता है।
इसकी तुलना में Moto G14 के 8GB मॉडल ने गीकबेंच सिंगल टेस्ट में 447 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1577 स्कोर प्राप्त किया था। Unisoc T616 चिप द्वारा संचालित G14 के प्रदर्शन में मामूली सुधार को दिखाया गया है, जिसमें 2.0 GHz पर दो Cortex-A75 प्रदर्शन कोर और 1.8 GHz पर छह Cortex-A55 कोर हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि G15 का अपेक्षा से कम स्कोर शायद इसलिए भी हो सकता है, क्योंकि इसे Geekbench 6 के बजाय Geekbench 5 पर टेस्ट किया गया था, जिसका इस्तेमाल Moto G14 ने किया था। हालांकि, दोनों वर्जन प्रदर्शन का अलग-अलग तरीके से आकलन करते हैं, इसलिए सीधी तुलना सटीक नहीं हो सकती है।
Moto G05 और G15 में उम्मीद की जा रही है कि, मोटोरोला के मेन डिजाइन तत्व शामिल होंगे। इसके साथ ही बजट के प्रति सजग हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन भी शामिल होंगे। मोटोरोला के इन नए मॉडल्स में मोटोरोला के सिग्नेचर क्लीन एंड्रॉइड इंटरफेस, बेहतरीन कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी फैसलिटी मिल सकती है, जो उन्हें लोअर-मिडरेंज कैटेगिरी में सुलभ लेकिन सक्षम डिवाइस बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications








