Moto G24, Moto G04 स्मार्टफोन बजट रेंज में लॉन्च, इन दमदार फीचर्स से हैं लैस, जानिए कीमत
Motorola ने अपने ग्राहकों के लिए G-सीरीज के तहत अपने दो नए हैंडसेट लॉन्च किए हैं। जिसे Moto G24 और Moto G04 के नाम से जाना जाएगा। तो आइए आगे आपको इन दोनों फोन्स के कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स बताते हैं।
मोटोरोला के ये दोनों फोन्स बजट स्मार्टफोन्स के तौर पर मार्केट में पेश किए गए हैं। आपको बता दें, फिलहाल इन फोन्स को कंपनी ने यूरोपीय बाजार में लॉन्च किया है।

Moto G04, Moto G24 की कीमत और उपलब्धता: Moto G04 की कीमत 119 यूरो (करीब 10,726 रुपये) है। Moto G24 की कीमत 129 यूरो (करीब 11,642 रुपये) है। ये फोन्स यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
Moto G04 को सैटिन ब्लू , कॉनकॉर्ड ब्लैक, सी ग्रीन और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में लाया गया है। वहीं Moto G24 को आइस ग्रीन, पिंक लैवेंडर, ब्लूबेरी और मैट चारकोल में खरीदा जा सकता है। जल्द ही इन फोन्स को लैटिन अमेरिका, मध्य पूर्व और एशिया बाजार में भी लाया जाएगा।

Moto G24 के स्पेसिफिकेशंस: Moto G24 में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जो HD+ रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 537 निट्स ब्राइटनेस ऑफर करेगी। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हेलियो G85 SoC मिल रहा है। जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G24 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एलईडी फ्लैश दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावक देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस पर बेस्ड My UX पर काम करेगा। पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP52 रेटिंग मिले हैं। अन्य फीचर्स में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.0 है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।
Moto G04 के स्पेसिफिकेशंस: Moto G04 में 6.6 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट 90Hz है। अपने इस डिवाइस में मोटो ने UNISOC T606 प्रोसेसर दिया है। जो 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज से पैक्ड है। यह 4GB और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है।
Moto G04 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
बता दें, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड My UX पर काम करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.1, 3.5mm ऑडियो जैक, डॉल्बी एटम्स के साथ स्टीरियो स्पीकर शामिल किए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








