Moto G24 बजट रेंज में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 128GB स्टोरेज के साथ मिलेंगे ये खास फीचर, जानें कीमत
Moto G24: स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला अपने बजट रेंज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे Moto G24 नाम से बाजार में पेश किया जाएगा।
Moto का यह आगामी फोन कम दाम में अपने फीचर्स को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। हालांकि, लॉन्ऑच से पहले ही इस फोन कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। आइए आपको मोटोरोला के इस अपकमिंग बजट स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

बता दें, इस साल यान कि, 2024 में कंपनी ने Moto G34 5G को बजट रेंज में लॉन्च किया है। जिसकी शुरूआती कीमत 10,999 रुपये है। टिप्स्टर सुधांशु ने मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन Moto G24 की कीमत और कुछ खास स्पेशिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
Moto G24 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स: सामने आए लीक के अनुसार इस फोन में 6.56 इंच की आईपीएल एलसीडी एचडी प्लस स्क्रीन मिल सकती है। जिसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio G85 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। जो 4GB रैम और 128GB स्टोरेज पेयर के साथ आएगें। ओएस की बात करें तो यह फोन Android 13 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।
मोटो जी 24 कैमरा: इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें पहला कैमरा 50MP और दूसरा कैमरा 2MP के मैक्रो सेंसर से लैस होगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो इसे पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 20W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दे सकती है। हालांकि, ये सभी स्पेक्स लीक के द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित हैं।
मोटो जी 24 की संभावित कीमत: टिप्स्टर केअनुसार इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 169 यूरो यानी लगभग 15,000 रुपये तय किया जा सकता है। हालांकि, अभी भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।
आपको बता दें, कंपनी ने Moto G34 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन की कीमत इससे भी कम तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








