Home
Mobile

Motorola ने भारत में Moto G24 Power बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर

Moto G24 Power India Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए अपना नया हैंडसेट Moto G24 Power को भारत में लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने अपने इस नए फोन को 10 हजार से भी कम कीमत में उपलब्ध कराया है। कम दाम में अगर आपको तगड़े फीचर्स वाले फोन की तलाश है तो आपके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Motorola ने भारत में Moto G24 Power बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च

Motorola के इस फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले , MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ बहुत कुछ मिल रहा है। तो आइए आगे इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स जानते हैं।

Moto G24 Power की भारत में कीमत: Moto G24 Power स्मार्टफोन को देश में 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की है।

Motorola ने भारत में Moto G24 Power बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च

वहीं इसके 8GB रैम और 128GB टॉप मॉडल की कीमत 9,999 रुपये है। जिसे आप 7 फरवरी दोपहर 12 बजे से Flipkart से खरीद सकेंगे। जहां इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक इस लेटेस्ट फोन को दो कलर ऑप्शन में खऱीद सकेंगे। जिसमें Glacier Blue और Ink Blue कलर को शामिल किया गया है।

Motorola ने भारत में Moto G24 Power बजट स्मार्टफोन किया लॉन्च

Moto G24 Power डिस्प्ले: मोटो ने अपने इस फोन Moto G24 Power स्मार्टफोन में 6.6 इंच का LCD HD+ डिस्प्ले दिया है, जिसके डिस्प्ले का रेजॉल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल है।

Moto G24 Power प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G85 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB+8GB 16GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। आपको बता दें, यह फोन Android 14 पर काम करता है।

Moto G24 Power कैमरा: फोटोग्राफी के लिए मोटो जी24 पावर में 50MP का क्वाड पिक्सल प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ इसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा कंपनी ने दिया है।

Moto G24 Power बैटरी: अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6000mAh की बैटरी शामिल की है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर मिल रहा है। आपको बता दें, पानी से बचाव के लिए इसे IP52 रेटिंग दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has given a big battery of 6000mAh in Moto G24 Power. The sale of the phone will be on Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X