Home
Mobile

Moto G24 Power स्मार्टफोन 30 जनवरी को होगा लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola ने अपने आगामी स्मार्टफोन Moto G24 Power को भारत में लॉन्च करने की तारीख का खुलासा कर दिया है। यह अपकमिंग फोन कंपनी का नया बजट स्मार्टफोन होगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस आगामी फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh की बैटरी के साथ कई धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। तो चलिए आगे Moto G24 Power की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Moto G24 Power स्मार्टफोन 30 जनवरी को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Moto G24 Power की भारत में लॉन्च डिटेल: Motorola ने अपने X पूर्व में ट्विटर के जरिए बताया कि, Moto G24 Power स्मार्टफोन भारत में 30 जनवरी को लॉन्च होने जा रहा है। जिसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट, Flipkart और कई बड़े रिटेल स्टोर्स के जरिए होगा।

Moto G24 Power की कीमत: फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसे 10,000 तक की कीमत में लाया जा सकता है। जिसे ग्राहक Glacier Blue और Ink Blue कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे।

Moto G24 Power स्मार्टफोन 30 जनवरी को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Moto G24 Power की डिजाइन: इस फोन के बैक में आपको दो कैमरा लेंस और एक फ्लैशलाइट मिलेगा। इसके साथ इसमें M लोगो भी दिया गया है। पीछे का कैमरा थोड़ा ऊपर उठा दिखाई दे रहा है।

Moto G24 Power के स्पेसिफिकेशन: मोटो जी24 पावर में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो HD+ रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन हेलियो G85 चिपसेट से लैस है।

Moto G24 Power स्मार्टफोन 30 जनवरी को होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

इसके साथ ही 4GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ 128GB/256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ आ रहा है। मोटो के इस फोन में आपको डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ ड्यूल स्पीकर सिस्टम मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके साथ ही 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल सिम, 4G VoLTE, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, यूएसबी-सी पोर्ट, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 3.5mm ऑडियो जैक इसमें मिलेगा।

सिक्योरिटी की बात करें तो इसमें साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसमें IP52-रेटेड वाटर रिपेलेंट चेसिस है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G24 Power has a 6.6 inch IPS LCD display. Along with this, it has a 50 megapixel primary camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X