Moto G24 Power, Moto G34 के रेंडर्स लीक, 50MP कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च
Motorola Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola जल्द ही अपना नया हैंडेसट लॉन्च कर सकती है। जिसमें ब्रांड के Moto G24 Power और Moto G34 को शामिल किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके लॉन्चिंग को लेकर ऑफिशियली ऐलान नहीं किया है। लेकिन इससे पहले ही फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे इन अपकमिंग फोन्स के डिजाइन , कैमरा सहित कई खास जानकारी सामने आ चुके हैं। बता दें, ये आगामी फोन्स Moto G23 और Moto G32 की जगह लेंगे। तो आइए आपको आगे इन फोन्स की अब तक सामने आए सभी डिटेल्स बताते हैं।

Moto G23 के सक्सेसर के तौर पर कंपनी Moto G24 Power को लॉन्च कर सकती है। जिसे कंपनी ने इस साल की शुरूआत जनवरी में ही 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को 229,99 EUR (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया था। वहीं Moto G34 को Moto G32 के सक्सेसर के तौर पर लाया जा सकता है। जिसे कंपनी ने मार्च में पेश किया था इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल को 11,999 रुपये कीमत के साथ लाया गया था।
बता दें, Moto G24 Power और Moto G34 के कथित रेंडर्स सामने आने के बाद फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है। लीक के अनुसार, Moto G24 Power को डार्क ब्लू और सिल्वर शेड्स में देखा गया है। वहीं Moto G34 को डार्क ब्लू और लाइट ब्लू कलर के साथ देखा गया है। इन दोनों अपकमिंग फोन के डिस्प्ले पंच होल डिजाइन के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ ही इनके रियर पैनल पर ग्लॉसी फिनिश दी जा सकती है।
लीक रेंडर्स की मानें तो फोन में कर्व्ड किनारे वाला डिस्प्ले और 3.5mm हेडफोन जैक दिया जाएगा, इसके साथ ही इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शामिल किया जा सकता है, जिसके साथ में एक और लेंस भी मिलेगा। हालांकि इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फोन के वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को लेफ्ट साइड में दिया गया है। राइट स्पाइन पर सिम कार्ड के लिए जगह दिया गया है। लीक रेंडर की मानें तो Moto G24 Power में 3.5mm का हेडफोन जैक फोन के टॉप पर दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी का LOGO इसके पीछे दिया गया है। डिजाइन में डिस्प्ले के साइड में पतले बेजल, ऊपर और नीचे की तरफ मोटे बेजल कंपनी अपने इस फोन में दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








