Home
Mobile

Moto G24 Power की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स डिटेल

Moto g24 Power Sale: हाल ही में लॉन्च हुए मोटो जी24 पावर ( Moto g24 Power ) की पहली सेल आज से शुरू हो चुकी है। फ्लिपकार्ट पर आज यानि 7 फरवरी दोपहर 12 बजे यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।

यह फोन उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जो कम दाम में लंब बैटरी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट में 6000mAh बैटरी को शामिल की है। यह फोन अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन के साथ आ रहा है।

 Moto G24 Power की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स डिटेल

Moto g24 Power की कीमत- कंपनी ने भारतीय बाजार में इस फोन को 8,999 रुपये कीमत में उपलब्ध कराया है। यह कीमत इसके 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। लेकिन ग्राहक ऑफर्स के साथ इस फोन को महज 8,249 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।

Moto g24 Power स्पेसिफिकेशंस- मोटो के इस फोन में आपको 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो HD+ IPS LCD क्वालिटी से लैस किया गया है। इस फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 537 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

 Moto G24 Power की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स डिटेल

प्रोसेसर की बात करें तो मोटोरोला ने इसे ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G85 SoC से पैक्ड किया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 माय UX पर काम करेगा। स्टोरेज की बात करें तो इसके 8GB तक LPDR4x रैम मिल रही है। जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। मोटो ने अपने इस बजट स्मार्टफोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो Moto g24 Power में डुअल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आ रहा है। इसके अलावा इस फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर सेंसर भी दिया गया है, जो कि f/2.4 अपर्चर से लैस है।

 Moto G24 Power की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत, उपलब्धता और ऑफर्स डिटेल

Moto g24 Power की सबसे बड़ी खासियत- इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इस दम में इतनी बड़ी बैटरी है। इसे पावर देने के लिए मोटो ने अपने G24 Power में 6,000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 33W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए मोटो g24 Power में आपको गैलीलियो, एलटीईपीपी, एसयूपीएल, बीडू, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, और एक यूएसबी टाइप, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The sale of Moto G24 Power has started on Flipkart at 12 noon. The most special thing about the phone is its 6000mAh battery and ultra premium design. The price of this phone has been kept at Rs 8,999 in India, which is for its 4 GB RAM and 128 GB storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X