Moto G24 स्मार्टफोन की कीमत व स्पेक्स का लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सभी डिटेल
Moto Upcoming Smartphones: मोटोरोला बहुत जल्द अपने G-Series के तहत अपने कई फोन्स को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेश करने जा रहा है। जिसमें अपकमिंग Moto G24, Moto G24 Power और Moto G04 स्मार्टफोन शामिल हैं।
लॉन्च से पहले ही मोटरोला के इन आगामी फोन्स के कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। अभी हाल ही में इस सीरीज के G24 पावर स्मार्टफोन को एक यूरोपी रिटेलर वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। जिससे इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया था।

वहीं टिप्स्टर सुधांशु अंबोरे ने एपुअल्स के साथ मिलकर मोटो जी24 (Moto G24) स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी शेयर की है। लीक डिटेल्स के अनुसार मोटरोला अपने इस फोन को एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर सकता है।
ये पहली बार नहीं है, जब इस फोन को लेकर किसी टिप्स्टर ने कोई खुलासा किया है। आपको बता दें, इससे पहले टिप्स्टर इवान ब्लास्ट ने मोटो जी24 के रेंडर X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए थे।

Moto G24 की कीमत: जानकारी के अनुसार कंपनी अपने इस फोन को 4GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज सिंगल वेरिएंट में लॉन्च करेगा। इस फोन की यूरोपीय देशों में कीमत EUR 169 (लगभग 15,340) रुपये होगी।अलग देशों इसे अलग-अलग टैक्स के हिसाब से डिफरेंट कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।
Moto G24 के स्पेक्स: मोटोरोला अपने इस हैंडसेट को 1612x720 पिक्सेल के HD प्लस रिजॉल्यूशन के साथ 6.56 इंच IPS एलसीडी पैनल दे सकता है। जिसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और आईपीएस एलसीडी पैनल के साथ 269 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी भी मिलेगी।

इसके साथ ही इसमें सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में पंच होल कटआउट दिया जाएगा। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी मीडियाटेक हेलिया 85 प्रोसेसर शामिल कर सकती है। जो 12nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है।
इसके साथ ही इसमें 4 जीबी रैम के साथ 2.2 इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh तक की एक बड़ी बैटरी इसमें शामिल कर सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें नैनो सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, ब्लूटथ 5.0 और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








