Home
Mobile

Moto G32 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन देगा मार्केट में दस्तक

Motorola अपना एक और कम कीमत वाला स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करने वाला है। जी हाँ, मोटोरोला इंडिया ने Moto G32 (मोटो जी32) के भारत में लॉन्च कर बारे में घोषणा कर दी है और अब यह फोन 9 अगस्त को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस प्रकार कंपनी G मॉडल में विस्तार कर रही है जिसमें पहले से ही Moto G82 5G, G71 5G, G52, G42 और G22 शामिल हैं। यह फोन अन्य कंपनियों के बजट मॉडल से टक्कर लेगा। आइये एक नजर डालते हैं मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G32 पर।

Moto G32 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन देगा मार्केट में दस्तक

Moto G32 के पेश किए जाने के बाद यूजर्स Flipkart के माध्यम से ऑनलाइन खरीद पाएंगे जिसके बारे में इस ट्वीट में बताया गया है।

Moto G32 के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

मोटो G32 में 6.5-इंच स्क्रीन की HD+ रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने वाली है जिसका जिक्र फ्लिपकार्ट के लिस्टिंग पेज में किया गया है। फोन में एंट्री-लेवल स्पेक्स होंगे क्योंकि यह कम कीमत वाला मॉडल है। स्मार्टफोन में 90Hz की रिफ्रेश रेट के लिए एक एलसीडी स्क्रीन मिल सकती है। यह स्नैपड्रेगन 680 क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ आएगा और Android 12 पर रन करेगा।

इसमें पंच-होल डिस्प्ले लेआउट भी मिल सकता है। मोटोरोला का यह फोन, Unisoc T606 चिपसेट, 4GB तक RAM के साथ आएगा। जबकि लीक्स के अनुसार माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके, Moto G32 के स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

अगर कैमरा की बात करें, तो ट्वीट में शेयर किए वीडियो से पता चलता है कि यह 50 मेगा पिक्सल के ड्यूल क्वाड कैमरा के साथ आएगा और फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा सेंसर मिल सकता है।

स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जो 18W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कुछ बताया नहीं जा सकता।

Moto G32 की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन देगा मार्केट में दस्तक

कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में हमें इसमें 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ V5, एक 3.5 mm का हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर मिल सकता है।

हालांकि Moto G32 की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। लेकिन इसके बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी।

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola is going to introduce another low-cost smartphone in the Indian market soon. Yes, Motorola has announced the launch of the Moto G32 in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X