Moto G34 5G लेदर फिनिश के साथ इन 3 कलर ऑप्शन में होगा लॉन्च, यहां जानें सबकुछ
Moto G34 5G: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Motorola जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी34 5जी को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस आगामी फोन के कई डिटेल अब तक सामने आ चुके हैं। अब हाल ही में इस फोन के कलर वेरिएंट का भी खुलासा हुआ है, जिनके अनुसार इस फोन को तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध कराया जाएगा। तो आइए आपको आगे मोटो के इस अपकमिंग फोन Moto G34 5G की डिटेल बताते हैं।

Moto G34 5G कलर ऑप्शन
दरअसल कंपनी ने खुद अपने सोशल मीडिया ऑफिशियल पेज पर एक छोटा सा वीडियो पोस्ट किया है, इसमें Moto G34 स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। जिससे इसके कलर वेरिएंट का खुलासा हो गया है। वीडियो में आप इस फोन को Ice Blue, Charcoal Black और Ocean Green रंगों में देख सकते है। इसके साथ ही इसके बैक में वीगन चमड़े (vegan leather) का उपयोग किया गया है।
Moto G34 5G की कीमत व लॉन्च डेट
आपको बता दें, यह नया Moto G34 5G फोन भारत में 9 जनवरी 2024 को में लॉन्च होगा। जिसे ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart से खरीद सकेंगे। जहां इसे उपलब्ध कराया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा सकता है।
Moto G34 5G स्पेक्स
Moto G34 5G में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले पैनल मिल सकता है। इस फोन की स्क्रीन ग्राहकों को एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करेगी। जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। मोटोरोला अपने इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर शामिल करेगा। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इस रेंज में यह सबसे तेज 5G फोन होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया जाएगा। जिसे यूजर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। इसके रैम को भी 8GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा दिया गया है। जो 50MP प्राइमरी कैमरा से लैस है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto G34 को पावर देने के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में आपको इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ, वाईफाई, GPS और USB Type C पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिल रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications








