Home
Mobile

Moto G34 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च , कम दाम में पाएं दमदार फीचर्स, जानिए कीमत

Moto G34 5G Price: मोटोरोला ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया 5जी बजट स्मार्टफोन देश में लॉन्च कर दिया है। जिसे Moto G34 5G के नाम से जाना जाएगा। मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट हैंडसेट को 11,000 रुपये से भी कम में पेश किया है। सबसे खास बात यह है कि, इस बजट फोन में ग्राहकों को 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज , 8 जीबी तक रैम और 5000mAh बैटरी से दमदार फीचर्स मिलेंगे। तो चलिए आपको आगे इस नए Motorola स्मार्टफोन की कीमत से लेकर फीचर्स और इसकी उपलब्धता के बारे में डिटेल बताते हैं।

Moto G34 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कम दाम में पाएं दमदार फीचर्स

Moto G34 5G कीमत

मोटोरोला जी34 5जी स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत देश में 10,999 रुपये तय किया गया है। वहीं इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही अगर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करते हैं, तो ग्राहकों को 5 प्रतशित तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को 743 रुपये प्रति महीने की डेबिट कार्ड EMI पर भी उपलब्ध कराया गया है। मोटोरोला के इस 5जी की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 17 जनवरी दोपह 12 बजे से शुरू कर दी जाएगी। जिसे ग्राहक चारकोल ब्लैक, आइस ब्लू और ओशन ग्रीन कलर में ले सकता है।

Moto G34 5G फीचर्स

मोटो जी34 5जी में 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया गया गया है। जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिप दिया गया। जो 4 जीबी रैम के साथ 8 जीबी रैम का ऑप्शन के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए मोटो के इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने Motorola ने इसमें 5000mAh तक की बैटरी शामिल की है।

आपको बता दें, यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा। जिसमें सिक्यॉरिटी के लिए Moto G34 5G में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, 3G, 2G, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस जैसे फीचर्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G34 5G smartphone has a 16MP front camera. This phone has been launched in Charcoal Black, Ice Blue and Ocean Green color options.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X