Home
Mobile

Moto G34 5G स्नैपड्रैगन 695 SoC, 50-मेगापिक्सेल रियर कैमरा के साथ लॉन्च

Moto G34 5G को Lenovo के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड के लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन के रूप में चीन में लॉन्च किया गया है। नया मोटो जी-सीरीज फोन पिछले साल के मोटो जी32 की जगह लेगा और इसमें एक पंच होल डिस्प्ले कटआउट मिलता है जिसमें सेल्फी कैमरा शामिल है। Moto G34 5G स्नैपड्रैगन 695 SoC पर चलता है, जो 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसमें पीछे की तरफ एक डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर शामिल है। Moto G34 में 5,000mAh की बैटरी है जिसके बारे में एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।

Moto G34 5G स्नैपड्रैगन 695 SoC और बेस्ट कैमरा के साथ लॉन्च

Moto G34 5G की कीमत

Moto G34 5G की कीमत अकेले 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग 11,600 रुपये तय की गई है। फोन सी ब्लू और स्टार ब्लैक कलर में आता है और मौजूदा समय में लेनोवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए से चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Moto G34 5G को भारत में कब तक लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले साल मोटो जी32 को 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये की कीमत के साथ देश में लॉन्च किया गया था।

Moto G34 5G स्पेसिफिकेशंस

मोटो जी34 5जी एंड्रॉइड 13 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है। डिस्प्ले के टॉप पर पंच होल कटआउट है। हुड के तहत, नए मोटोरोला फोन में 8GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 SoC है।

ऑप्टिक्स के लिए, Moto G34 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5G स्मार्टफोन में 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G34 5G पर कनेक्टिविटी ऑप्शनो में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। मोटोरोला ने Moto G34 5G को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Moto G34 5G is powered by the Snapdragon 695 SoC, paired with 8GB of RAM and 128GB of onboard storage. It has a dual camera setup at the back, which includes a 50-megapixel main sensor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X