Moto G34 : मोटो आज लॉन्च करेगा अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेक्स
Moto G34 5G Price: अगर आप कम दाम में नया 5जी स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला आज भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसे बाजार में Moto G34 5G के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी जिस पर से आज दोपहर 12 बजे पर्दा उठाएगी। कम दाम में इसमें कस्टमर्स को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट , 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 5000mAh तक की बैटरी का सपोर्ट मिल रहा है। देश में लॉन्चिंग के बाद मोटो अपने इस नए 5जी फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचेगा। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन की कीमत व स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Moto G34 5G की कीमत
मोटो जी34 5G के 4 GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत कंपनी 10,999 रुपये और 8 GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रूपये तय कर सकती है। जिसे ब्लैक, ब्लू और ओसियन ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
Moto G34 5G के स्पेक्स
मोटो के इस फोन में स्पेक्स की बात करें तो कंपनी इसे 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी डिस्प्ले दे सकती है, इसमें 120hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट शामिल कर सकता है। इसके साथ ही इसमें स्मार्टफोन में LPDDR4X रैम मिलेगी। यह फोन वीगन लेदर बैक पैनल के साथ आएगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए मोटो इसमें 5000mAh की बैटरी देगा जो 20W के चार्जिंग के साथ मिलेगी। मोटोरोला के इस फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, IP52 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कल से शुरू होगी Redmi Note 13 सीरीज की बिक्री
रेडमी के नए सीरीज Redmi Note 13 की कल यानि कि, 10 जनवरी से सेल शुरू होने जा रही है। कंपनी ने अपने इस सीरीज के तहत तीन नए फोन्स Redmi Note 13, Redmi Note 13 pro और Redmi Note 13 Pro Plus को पेश किया है। इसके Redmi Note 13 सीरीज की कीमत रेगुलर मॉडल के लिए 16,999 रुपये से शुरू होती है और Pro+ वोरिएंट के लिए 33,999 रुपये तक जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications








