Home
Mobile

Moto G34 5G भारत में 9 जनवरी को होगा लॉन्च, बिक्री Flipkart से होगी

Motorola ने अपकमिंग Moto G34 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। Lenovo के स्वामित्व वाले ब्रांड ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा भी किया है। मोटोरोला ने अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के साथ टीजर भी शेयर करना शुरू कर दिया है।

Moto G34 5G भारत में 9 जनवरी को होगा लॉन्च, बिक्री Flipkart से होगी

Moto G34 5G: लॉन्च डेट

Lenovo के स्वामित्व वाला ब्रांड भारत में 9 जनवरी को अपकमिंग किफायती G सीरीज के स्मार्टफोन को करने जा रहा है लॉन्च। मोटोरोला ने खुलासा करते हुए बताया है कि अपकमिंग G34 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट ( Flipkart), मोटोरोला इंडिया वेबसाइट और प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने टेक्सचर के साथ थोड़े डार्क ब्लू कलर के वेरिएंट में आने वाले स्मार्टफोन का टीजर भी शेयर किया है।

मोटोरोला स्मार्टफोन के चीनी वेरिएंट की तुलना में स्मार्टफोन को अलग-अलग कलर में लॉन्च करेगा। टीजर से पता चलता है कि मोटोरोला स्मार्टफोन को सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर्ड पंच होल कटआउट से लैस करेगा। स्मार्टफोन के किनारों पर नीचे की तरफ एक बड़ी चिन के साथ काफी मात्रा में बेजेल्स देखे जा सकते हैं।

मोटोरोला ने बताया है कि इस डिवाइस में पापुलर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC है। चिपसेट 6nm प्रक्रिया पर बनाया गया है, और इसमें 2.2GHz पर चलने वाले दो Kryo 660 गोल्ड (Cortex A78) कोर, 1.8GHz पर छह Kryo 660 सिल्वर (Cortex A55) कोर और एक एड्रेनो 619 GPU भी शामिल किया गया है। चिपसेट LPDDR4X रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

टीजर अपकमिंग जी सीरीज स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरे की मौजूदगी का भी खुलासा करता है। उम्मीद है कि लेनोवो के स्वामित्व वाला ब्रांड भारत में डिवाइस के साथ मौजूदा 50MP प्राइमरी कैमरे का यूज जारी रखेगा। मोटोरोला स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में रखा जाएगा।

Moto G34 5G स्पेसिफिकेशंस

Moto G34 5G एंड्रॉइड 13 पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 SoC के साथ 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। यह वर्चुअल रैम के रूप में 8GB तक अप्रयुक्त स्टोरेज का यूज कर सकता है।

ऑप्टिक्स के लिए, Moto G34 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मोटोरोला हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। मोटोरोला ने हैंडसेट को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Moto G34 5G runs on Android 13 and features a 6.5-inch HD+ LCD display with a 120Hz refresh rate and a 20:9 aspect ratio. It comes with an octa-core Snapdragon 695 SoC coupled with 8GB of RAM and 128GB of onboard storage.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X