10 हजार से भी कम कीमत में कल लॉन्च होगा Moto G35 5G, मिलेंगे ये खास फीचर्स?
मोटोरोला भारत में 10 दिसंबर को अपना नया स्मार्टफोन Moto G35 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा, जो यूजर्स को तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी का एक्सपीरियंस देगा।
मोटोरोला के इस नए डिवाइस में शक्तिशाली फीचर्स और आकर्षक डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया धमाल मचा सकता है।

मोटोरोला का Moto G35 5G भारत में 10,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा, जो बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में इसे एक आकर्षक ऑप्शन बनाता है। स्टाइलिश लुक और शक्तिशाली फीचर्स के साथ यह स्मार्टफोन मोबाइल प्रेमियों के बीच खास ध्यान आकर्षित कर रहा है। 5G कनेक्टिविटी और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ यह डिवाइस कम बजट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव देने का वादा करता है।
Moto G35 5G दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में आ सकता है। इस फोन में 50MP का शानदार रियर कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा है।
Unisock T760 प्रोसेसर पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 6.72 इंच के डिस्प्ले, 256GB स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी और 20W का फास्ट चार्जिंग मिलेगा।
यह फोन कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ यह फोन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
Moto G35 5G 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, और यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है जो सस्ते दाम में 5G स्मार्टफोन चाहते हैं।
फोन की कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है, जो इसे बजट में 5जी स्मार्टफोन की तलाश करने वालों के लिए आदर्श बनाता है। ग्लोबल मार्केट में इसका 4GB/128GB वेरिएंट 17,700 रुपये में उपलब्ध है, जबकि भारत में इसकी कीमत 10,999 रुपये के आस-पास रहने की संभावना है। फोन को ग्राहक फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








