Moto G35 5G दमदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10 हजार से भी कम
मोटोरोला ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Moto G35 को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम है। इस स्मार्टफोन में कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं, जो कम कीमत में बेहतरीन ऑप्शन है।
इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, वीगन लेदर डिजाइन, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और स्मार्ट वॉटर टच डिस्प्ले टेक्नोलॉजी शामिल किए गए हैं।

यह स्मार्टफोन बजट रेंज में बेहतरीन फीचर्स का पैकेज ऑफर कर रहा है। आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर खासियत तक की डिटेल्स बताते हैं।
Moto G35 5G की भारत में कीमत
मोटो जी35 की भारत में कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से भी खरीद सकेंगे।
Moto G35 5G फीचर्स
मोटोरोला मोटो G35 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 120Hz फुल HD+डिस्प्ले है, जो 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिस्प्ले कॉर्मिंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। सबसे खास बात यह है कि, इस फोन को आप गीले हाथों से भी इजली इस्तेमाल कर सकते हैं, जो एक बजट स्मार्टफोन के लिए एक खास फीचर है।
मोटोरोला का यह 5जी फोन Unisoc T760 चिपसेट पर चलता है और मोटोरोला ने वादा किया है कि यूजर्स को एक साल का Android OS अपग्रेड और 3 साल का सुरक्षा अपडेट मिलेगा।
यह फोन Android 14 OS पर काम करता है, जिसे भविष्य में Android 15 OS मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
मोटो जी35 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में IP52 रेटिंग का सपोर्ट है, जिससे इसका डिस्प्ले गीले हाथों से भी काम करता है। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस के सपोर्ट के साथ जुअल स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








