Moto G35 vs G45: जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन है बेहतर?
Moto G35 vs G45: Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन्स Moto G35 लॉन्च किया है, जिसका सीधा मुकाबला Moto G45 से माना जा रहा है।
दोनों फोन्स की कीमत लगभग समान है, लेकिन फीचर्स में कुछ अंतर देखने को मिलते हैं। यहां हम दोनों फोन की डिटेल्स की तुलना करेंगे, ताकि आप आसानी से अपने लिए सही फोन का चुनाव कर सकें।

Moto G35 vs G45: कीमत
Moto G35 की भारत में कीमत 9,999 रुपये तय की गई है। यह स्मार्टफोन 16 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को मोटोरोला की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से भी खरीद सकेंगे। जबकि, Moto G45 5G को कंपनी ने 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Moto G35 vs G45: डिस्प्ले
Moto G35 स्मार्टफोन में 6.7 इंच का 120Hz फुल HD+डिस्प्ले है, जो 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसका डिस्प्ले कॉर्मिंग गोरिल्ला ग्लास 3 से कोटेड है और 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। जबकि, Moto G45 स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5-इंच डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित है।
Moto G35 vs G45: प्रोसेसर
मोटो जी35 5जी फोन Unisoc T760 चिपसेट पर चलता है और मोटोरोला ने वादा किया है कि यूजर्स को एक साल का Android OS अपग्रेड और 3 साल का सुरक्षा अपडेट मिलेगा। जबकि, Moto G45 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ आता है।
Moto G35 vs G45: स्टोरेज
मोटो जी 35 5G को भारत में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट के साथ आता है। जबकि, Moto G45 स्मार्टफोन 8GB तक रैम और 128GB के साथ आता है।
Moto G35 vs G45: कैमरा
मोटो जी35 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर शामिल है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि, Moto G45 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 50MP मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर से लैस है। इसके साथ ही इसमें 16MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।
Moto G35 vs G45: बैटरी
मोटो जी35 को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जबकि, Moto G45 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








