भारत में लॉन्च हुआ नया और शानदार बजट स्मार्टफोन मोटो जी4 प्ले
लेनोवो इंडिया ने नया बजट स्मार्टफोन मोटो जी4 प्ले भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 8,999 रुपए में पेश किया है। मोटो जी4 प्ले के भारत में ब्लैक और वाइट कलर वैरिएंट मौजूद हैं, इस स्मार्टफोन को आप अमेज़न इंडिया पर खरीद सकते हैं।
मोटो जी4 प्ले को सबसे पहले मई में सामने लाया गया था, जिससे ठीक पहले कंपनी ने मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस की घोषणा की थी। कंपनी अपने इस शानदार बजट स्मार्टफोन से बजट सेगमेंट को टारगेट कर रही है, जो कि भारत में काफी बड़ा है।
मोटो जी4 प्ले के साथ ही भारतीय उपभोक्ताओं को एक और शानदार और अच्छे फीचर्स वाला बजट स्मार्टफोन मिल गया है। मोटो जी सीरीज़ का यह सस्ता स्मार्टफोन है। नीचे दीए स्लाइडर में हम आपको बता रहे हैं इस नए बजट स्मार्टफोन के कुछ खास फीचर्स-
ऑपरेटिंग सिस्टम
मोटो जी4 प्ले, बजट स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0.1 मार्शमेलो पर काम करता है। साथ ही आपको बता दें कि यह अन्य मोटोरोला फोन की तरह ही वॉटर रेपलेंट नैनो कोटिंग के साथ आता है।
एचडी डिस्प्ले
इस स्मार्टफोन में में 5 इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 16जीबी की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन 1.2GHz क्वाड कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 SoC प्रोसेसर दिया है। फोन को और पॉवर देती है इसकी दमदार 2जीबी रैम।
रियर कैमरा
मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, f/2.2 अपर्चर और एलईडी फ़्लैश के साथ आता है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।
बैटरी पॉवर
इस फोन में 2800mAh बैटरी दी गई है। फोन के साथ आपको मिलता है 10W का रैपिड चार्जर। कंपनी का दावा है कि यह केवल 15 मिनट में 5 घंटे की बैटरी लाइफ देगा।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडसेट जैक दिया गया है।
कीमत
मोटो जी4 प्ले ब्लैक और वाइट कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। 8,999 रुपए की कीमत में पेश इस स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








