Home
Mobile

5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में Moto G45 5G लॉन्च, जानें कीमत से लेकर ऑफर्स

Motorola ने अपनी G-सीरीज के तहत Moto G45 5G को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। ये स्मार्टफोन कई विशेषताओं के साथ आया है। कंपनी ने इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी, स्नैपड्रैगन चिपसेट और वीगन लेदर डिजाइन फिनिश दिया है।

ये डिजाइन G और Edge सीरीज में काफी लोकप्रिय रहा है। क्योंकि ये डिजाइन डिवाइस को प्रीमियम लुक देता है। चलिए इस फोन की कीमत, ऑफर्स, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

5,000mAh की बैटरी के साथ भारत में Moto G45 5G लॉन्च

Moto G45 5G की कीमत और उपलब्धता

Moto G45 5G के स्टैंडर्ड वेरिएंट को कंपनी ने 10,999 रुपये की कीमत पर पेश किया है। डिवाइस अलग-अलग मेमोरी वेरिएंट और कॉन्स्टेंट स्टोरेज में उपलब्ध है। इसके 4GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। Moto G45 5G तीन डायनामिक कलर ऑप्शन Viva Magenta, Brilliant Blue और Brilliant Green में लॉन्च हुआ है।

फोन की पहली सेल 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart, Motorola.in और मेन रिटेल स्टोर पर लाइव होगी। कंपनी ने कुछ डिस्काउंट देने का भी फैसला लिया है। Axix Bank और IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड EMI ट्राजेंक्शन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिससे इस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो जाती है। बता दें कि ये ऑफर 28 अगस्त से लेकर 10 सितंबर 2024 तक लागू रहेगा।

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन: Moto G45 5G को बेहतरीन डिजाइन दिया गया है। स्मार्टफोन वीगन लेदर डिजाइन के साथ आया है। स्मार्टफोन को गोल किनारों और मेटेलिक फ्रेम के साथ एक बॉक्सी लुक दिया गया है।

डिस्प्ले: Moto G45 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फ्लैट स्क्रीन के साथ फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल रहा है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। फोन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जो कि 8GB रैम के साथ आया है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और इसमें स्मार्ट कनेक्ट और फैमिली स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

कैमरा: इस डिवाइस में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: फोन को पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी: Moto G45 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया है। इस फोन का डाइमेंशन 162,7x74.64x8.03mm और वजन 183 ग्राम है। इस फोन में IP52 स्प्लैश रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Motorola has finally launched the Moto G45 5G in India under its G-series. This smartphone comes with many features. The company has given it a 6.5-inch display, 5,000mAh battery, Snapdragon chipset and vegan leather design finish.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X