Home
Mobile

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने आए, यहां जानें पूरी डिटेल

टेक कंपनी Motorola अपनी नई हैंडसेट Moto G45 5G को 21 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और रेंडर पहले ही लीक हो चुके हैं। अब ब्रांड ने आधिकारिक Flipkart लैंडिंग पेज के जरिए डिटेल्स का भी पुष्टि करना शुरू कर दिया है।

लॉन्च से पहले, फ्लिपकार्ट पर Moto G45 5G के लिए समर्पित पेज बनाया गया है। फ्लिपकार्ट के पेज पर हमें G45 5G के बारे में सभी जानकारी मिलती है। भारत में Moto G45 5G की लॉन्च तिथि 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST पर निर्धारित की गई है। अब, आइए Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने आए

फोन में अब 6.5 इंच का 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होने की पुष्टि हो गई है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 से सुरक्षित है। यह स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होगा, जिसमें 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ होगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50MP का मेन सेंसर और 16MP का सेल्फी कैमरा शामिल है।

यह फोन Android 14 के साथ आएगा, जो 1 साल के OS अपडेट और 3 साल के सुरक्षा अपडेट का वादा करता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी भी होगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में डॉल्बी एटमॉस-ट्यून्ड स्टीरियो स्पीकर और वीगन लेदर बैक है। वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP52 सर्टिफिकेशन मिला है।

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक तौर पर सामने आए
वहीं सामने आई डिटेल के अलावा लीक की मानें तो इस डिवाइस को HD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 4GB रैम वेरिएंट भी होगा। कीमत की बात करें तो Moto G45 5G की कीमत लगभग 15,000 रुपये होगी।
 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G45 5G specs officially revealed know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X