Home
Mobile

Moto G45 5G vs Realme C63 5G: जानें 15,000 से भी कम कीमत में कौन सा होगा आपके लिए बेस्ट

Moto G45 5G vs Realme C63 5G: भारतीय मार्केट में लगातार नए-नए फोन लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन यहां हम आपके लिए ऐसे दो फोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 15,000 रुपये से भी कम है। जीं हां, आपने बिल्कुल सही सुना है।

यहां हम Moto G45 5G और Realme C63 5G लेकर आए हैं। इन दोनों ही फोन की अपनी कुछ विशेषताएं है, लेकिन यहां हम आपको इन दोनों फोन के बारे में अंतर बताएंगे, ताकि आप ये समझ सकें कि इस रेंज में आपको इन दोनों फोन में से किसे खरीदना चाहिए।

Moto G45 5G vs Realme C63 5G: जानें कौन सा है बेस्ट ऑप्शन

Moto G45 5G और Realme C63 5G में अंतर

डिस्प्ले: Moto G45 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फ्लैट स्क्रीन के साथ फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल रहा है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। फोन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जो कि 8GB रैम के साथ आया है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और इसमें स्मार्ट कनेक्ट और फैमिली स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

Realme C63 5G फोन में 6.67 इंच (1604x720 पिक्सल) HD+ स्क्रीन 50/60/90/120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 625 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 6nm आर्म माली-G57 MC2 GPU के साथ 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM, 64GB/128GB (UFS 2.2) स्टोरेज, माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक एक्सेपेंडेबल मेमोरी दी गई है।

कैमरा: Moto G45 5G में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बात करें Realme C63 5G की तो इसमें Moto G45 5G की अपेक्षा कैमरा क्वालिटी थोड़ी कम है। इसमें f/1.85 अपर्चर वाला 32MP का रियर कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी: Moto G45 5G फोन को पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं Realme C63 5G में USB Type-C सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी की बैटरी मिल रही है, जो कि 10 वॉट क्विक चार्ज को सपोर्ट करेगी।

कनेक्टिविटी: Moto G45 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया है। इस फोन का डाइमेंशन 162,7x74.64x8.03mm और वजन 183 ग्राम है। इस फोन में IP52 स्प्लैश रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए Realme C63 5G में 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.3, GPS, GLONASS, गैलिलियो, QZSS और USB Type-C का सपोर्ट शामिल है। साउंड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 1115 अल्ट्रा लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर मिलेगा। इस फोन में डाइमेंशन 165.6x76.1x7.94 मिमी और वजन 190 ग्राम दिया गया है। धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इस फोन को IP54 रेटिंग भी मिली है।

कीमत: Moto G45 5G के स्टैंडर्ड वेरिएंट को की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस अलग-अलग मेमोरी वेरिएंट और कॉन्स्टेंट स्टोरेज में उपलब्ध है। इसके 4GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। Moto G45 5G तीन डायनामिक कलर ऑप्शन Viva Magenta, Brilliant Blue और Brilliant Green में मिलता है।

बात करें Realme C63 5G की तो कंपनी ने फोन को 3 वेरिएंट 4GB+128GB, 6GB+128GB और 8GB+128GB में पेश किया है। इसके 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये, 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी है। वहीं आप इस फोन को 2 कलर ऑप्शन Starry Gold और Forest Green में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Here we have brought Moto G45 5G and Realme C63 5G for you. Both these phones have some of their own features, but here we will tell you the difference between these two phones, so that you can understand which of these two phones you should buy in this range.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X