Home
Mobile

Moto G45 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, इन खूबियों से होगा लैस

Moto लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। आज यानी 21 अगस्त को Motorola अपने भारतीय ग्राहकों के लिए बजट सेगमेंट में एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। जी हां, कंपनी आज भारत में Moto G45 5G लॉन्च कर रही है।

इस फोन का लैंडिंग पेज Flipkart पर जारी किया गया है। यह अल्ट्रा प्रीमियम (स्लिम) डिजाइन के साथ आएगा। आइए जानते हैं आने आने वाले फोन के फीचर्स के बारे में।

भारत में आज 12 बजे लॉन्च होने जा रहा है Moto G45 5G

Moto G45 5G को 50MP क्वाड पिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इसके अलावा Moto के इस लेटेस्ट फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 6.5 इंच 120Hz डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर, 128GB स्टोरेज जैसे कई स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च होने जा रहा है।

Moto G45 5G की रिलीज डिटेल्स

Motorola आज भारत में आधिकारिक तौर पर Moto G45 5G फोन लॉन्च करेगा। कंपनी इस फोन से दोपहर 12 बजे भव्य तरीके से पर्दा उठाएगी। तो आप इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के माध्यम से खरीद सकते हैं।

Moto G45 5G के संभावित फीचर्स

कंपनी ने अभी तक नए Moto G45 5G की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि यह फोन 15000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इसी के साथ ये फोन 3 कलर ऑप्शन PU, Blue और Green में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G45 5G फोन 6.5 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ पेश होगा। इसमें आपको 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। स्मार्टफोन में फ्लैट स्क्रीन के साथ-साथ पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। फोन 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च होगा।

इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ सुपर-फास्ट 5G परफॉर्मेंस मिलेगी। यह 13 5G बैंड को सपोर्ट करता है। फ्लिपकार्ट माइक्रोपेज के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा। फोन के 8Gb रेम और 128GB स्टोरेज के साथ आने की संभावना है।

Moto G45 5G का कैमरा और बैटरी

Moto G45 5G में डुअल कैमरा सेटअप होगा। 50MP क्वाड पिक्सल प्राइमरी कैमरा और सेकंडरी कैमरा में 2MP डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इस लेटेस्ट फोन के 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि ये फोन टर्बो फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इस फोन को IP52 वॉटरप्रूफ डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।

इस फोन में डुअल डॉल्बी एटमॉस स्टीरियो स्पीकर मिलेगा। इसके अलावा इसमें हाई-फाई ऑडियो और स्मार्ट कनेक्ट भी शामिल है। इस डिवाइस में आपको साइअ-माउंटेड फिंगरप्रिट रीडर, फेस अनलॉक, वॉटर रेसिस्टेंस, बॉक्स में टेम्पर्ड ग्लास और बिल्ट-इन सिक्योरिटी स्कैन की भी सुविधा मिलेगी।

यहां ध्यान दें कि अपकमिंग Moto G45 5G फोन के बारे में सुझाव अटकलों पर आधारित है। इसकी सटीक जानकारी इसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
There is good news for Moto lovers. Today (August 21) Motorola is launching a new phone in the budget segment for its Indian customers. Yes, the company is launching Moto G45 5G in India today. Let's know about the features of the upcoming phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X