Moto G54 5G पर 3,000 रुपये तक बंपर छूट, जानिए ऑफर व नई कीमत
Moto G54 5G Price Cut: Motorola ने अपने Moto G54 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की है। जिसके बाद ग्राहक इस हैंडसेट को काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो आइए आपको नई कीमत व ऑफर डिटेल के बारे में बताते हैं।
मोटो जी54 5जी की नई कीमत: कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमतों में 3 हजार तक की कटौती की है। जिसके बाद Flipkart पर इसके 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरियंट को 13,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 15,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

मोटो जी54 5जी की पुरानी कीमत: जबकि इस स्मार्टफोन के 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की 15,999 रुपये और 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरियंट को 18,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था।
बता दें, पिछले साल यानि कि, 2023 में भारत में अपना मोटोरोला ने इस हैंडसेट को लॉन्च किया था। जिसमें6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट दिया गया है।

Moto G54 5G के स्पेक्स: मोटो जी54 में आपको 6.5 इंच फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। जो 120 Hz के डायनैमिक रिफ्रेश रेट और 20:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ आ रहा है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7020 SoC चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 256 GB तक की स्टोरेज मिल रहा है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000 mAh की बैटरी शामिल की है। आपको बता दें, यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड My UI 5.0 पर संचालित होगा।
इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 3.5 mm हेडफोन जैक, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और ब्लूटूथ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








