डुअल कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ Moto ने दो नए स्मार्टफोन किए लॉन्च, कीमत, स्पेक्स व उपलब्धता
Moto New Mobile: मोटोरोला ने G-सीरीज के तहत चुपचाप अपने दो नए फोन्स लॉन्च किए हैं। जिन्हें Moto G55 5G और Moto G35 5G के नाम से पेश किया गया है।
G35 कंपनी के एंट्री-लेवल 5G फोन का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि G55 मोटोरोला के मिड-रेंज 5G फोन की लाइनअप में शामिल हो गया है। फिलहाल इन्हें ग्लोबल बाजारों में उपलब्ध कराया गया है। तो चलिए दोनों लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत जानते हैं।

Moto G55 5G स्पेसिफिकेशन - मोटो G55 5G में 6.5 इंच का IPS LCD पैनल है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसमें कंपनी ने डाइमेंशन 7025 दिया है, जिसका इस्तेमाल ब्रांड ने पहले Moto G64 में भी किया था। यह 4GB, 8GB और 12GB रैम के साथ 128GB व 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है।
यह फोन OIS सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस से लैस है। जबकि, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 30W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Moto G35 5G के स्पेसिफिकेशन - मोटो G35 5G में 6.72-इंच का बड़ा LCD पैनल है, जो HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। यह Unisoc T760 चिपसेट से लैस है। जिसमें 4GB रैम और 128GB/256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
Moto G35 में 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा + 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड डुअल-कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
दोनों ही फोन्स Hello UI फ्लेवर्ड Android 14 के साथ प्रीलोडेड आते हैं। इन फोन में डॉल्बी एटमॉस-पावर्ड डुअल स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर और IP52-रेटेड चेसिस भी है।
कीमत- फिलहाल ये फोन्स यूरोप में उपलब्ध कराए गए है। Moto G55 5G की कीमत €249 है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Moto G55 ट्वाइलाइट पर्पल, स्मोकी ग्रीन और फॉरेस्ट ग्रे कलर ऑप्शन में आता है। जबकि, Moto G35 5G की कीमत €199 है। G35 को ग्राहक लीफ ग्रीन, गुआवा रेड और मिडनाइट ब्लैक कलर में खरीद सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








