Home
Mobile

लॉन्च से पहले Moto G55 5G के सभी स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आया सामने

मोटोरोला ने हाल ही में भारत में प्रीमियम लेदर बॉडी के साथ Moto G45 को लॉन्च किया है। अब कंपनी एक और G सीरीज मॉडल पर काम कर रही है। नया Moto G55 5G स्मार्टफोन आने वाले दिनों में लॉन्च किया जाएगा।

हाल ही में एक लीक में Moto G55 के रेंडर्स का खुलासा हुआ है, जिसमें इसके कलर और फ्रंट डिजाइन की पुष्टि हुई है। लेकिन नई लीक में इसके खास स्पेसिफिकेशन के साथ पूरा डिजाइन सामने आ गया है। इस फोन को सबसे पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। आइए जानते हैं यह भारत में कब आएगा।

लॉन्च से पहले Moto G55 5G के सभी स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आया सामने

आगामी मोटो जी55 5जी फोन के डिजाइन, कलर और खास फीचर्स सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी जल्द ही रिलीज डेट की घोषणा कर सकती है। लीक हुई मार्केटिंग इमेज में इस फोन को IP54 रेटिंग मिलने की पुष्टि हुई है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में f/1.8 अपर्चर, OIS और क्वाड PDAF सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस सेंसर को 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ जोड़ा गया है। इस बीच फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।

लॉन्च से पहले Moto G55 5G के सभी स्पेसिफिकेशन और डिजाइन आया सामने

इसके साथ ही लीक हुई मार्केटिंग इमेज में पुष्टि हुई है कि, Moto G55 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 5G चिपसेट से लैस होगा। इस प्रोसेसर को 8GB तक रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यूजर वर्चुअल मेमोरी एक्सपेंशन के जरिए रैम को और बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा मोटो G55 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी शामिल होगी, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, अभी तक इसके डिस्प्ले साइज की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित होगा।

अन्य खासियतों की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस, एक FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक USB टाइप C पोर्ट है। मोटो G55 5G रेंडर हमारी पिछली रिपोर्ट में मोटो G55 5G के डिजाइन को सामने से दिखाया गया था। लेकिन लेटेस्ट लीक में डिवाइस को बैक से ग्रीन कलर ऑप्शन भी दिखाया गया है। डिवाइस के पर्पल वेरिएंट में आने की भी अफवाह है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto G55 5G Specs And Design Revealed Ahead Of Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X