Moto G57 और G57 Power लॉन्च, दमदार बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर से लैस
मोटोरोला ने अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए Moto G57 और Moto G57 Power को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। दोनों फोन्स उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं जो लंबे बैटरी बैकअप, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी चाहते हैं। दोनो नए फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इनकी कीमत में कितना अंतर है। सब बताने वाले हैं इस खबर में...

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm का नया Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इनमें 6.72-इंच की फुल-HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक है और इसे Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है।
Moto G57 Power एंड्रॉइड 16 पर काम करता है और डुअल सिम (Nano + eSIM) सपोर्ट करता है। फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे RAM Boost 4.0 फीचर की मदद से वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.1, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou जैसे विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा, डिवाइस में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Moto G57 Power में 50MP Sony LYT-600 सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और लाइट सेंसर शामिल हैं, जो बेहतर डेप्थ और कलर एक्यूरेसी प्रदान करते हैं। फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है। फोन में Dolby Atmos और Hi-Res Audio सर्टिफाइड स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जो मीडिया अनुभव को और बेहतरीन बनाते हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Moto G57 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का बैकअप देती है। वहीं, स्टैंडर्ड Moto G57 में 5200mAh की बैटरी है, जो 30W चार्जिंग के साथ आती है।
दोनों ही फोन्स में MIL-STD-810H6 मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड्स का पालन किया गया है और इन्हें IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है।
कीमत और उपलब्धता
मोटोरोला ने फिलहाल इन दोनों फोन्स की कीमत और भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, उम्मीद है कि कंपनी इन्हें जल्द ही भारतीय बाजार में भी पेश करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








