12GB रैम वाले Motorola के इस लेटेस्ट 5G फोन की पहली सेल आज, जानें ऑफर व कीमत डिटेल्स
Moto g64 5g first sale: स्मार्टफोन ब्रांड Motorola ने हाल ही में अपना 5G स्मार्टफोन Moto g64 को लॉन्च किया था। जिसकी पहली सेल आज लाइव हो रही है। इस दौरान ग्राहक मोटोरोला के इस लेटेस्ट 5जी फोन को ऑफर्स साथ कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। आइए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर ऑफर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
Moto G64 5G की पहली सेल में ऑफर्स- कंपनी ने अपने इस फोन को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इसके पहले वेरिएंट 8GB/ 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और दूसरा वेरिएंट 12GB/ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

लेकिन पहली सेल के दौरान अगर आप इसे HDFC बैंक कार्ड से खरीदते हैं तो इस पर 1,100 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट से इसकी खरीदारी करने पर 1000 रुपये का बंप-अप एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा।
जिसके बाद इस फोन की कीमत क्रमश: 13,999 और 15,999 रुपये हो जाएंगे। इसके अलावा इसे 2,317 रुपये की मंथली HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 6 महीने की No Cost EMI पर भी ले सकता है।

Moto G64 5G स्पेसिफिकेशन्स- इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक की डाइमेंशन 7025 चिपसेट दिया गया है।
जो 12GB तक रैम के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें 256GB तक का बिल्ट-इन स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा भी मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, 5G, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3 और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। कंपनी का अपने इस फोन को लेकर दावा है कि, यह इस कीमत में सबसे पावरफुल 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन है।


Click it and Unblock the Notifications








