Home
Mobile

Moto G64 5G स्मार्टफोन 16 अप्रैल को होगा लॉन्च, पहले ही सभी स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, यहां जानें सबकुछ

Moto G64 5G Specs: मोटोरोला के फोन्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। ब्रांड अपने ग्राहकों को कम दाम में बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए नए-नए फोन्स लॉन्च करती रहती है। अब कंपनी Moto G64 5G पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही कंपनी भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है।

कंपनी अपने इस फोन को 16 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, लॉन्च से पहले मोटोरोला ने हैंडसेट को अपनी ऑफिशिय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जिससे इसके सभी स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आ गई है। तो चलिए आपको आगे इसके बारे में बताते हैं।

Moto G64 5G स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, यहां जानें

Moto G64 5G को तीन कलर ऑप्शन आइस लाइलैक, मिंट ग्रीन और पर्ल ब्लू और दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन 8GB + 128GB /12GB + 256GB में पेश किए जाने की पुष्टि हो चुकी है। अपने इस आगामी फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7025 SoC के साथ लिस्ट किया गया है। जिसमें 6,000mAh की बैटरी भी शामिल की जाएगी।

Moto G64 5G के स्पेक्स- मोटो जी64 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले मिलेगी। जो MediaTek Dimensity 7025 SoC प्रोसेसर के साथ आएगा।

Moto G64 5G स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, यहां जानें

ओएस की बात करें तो कंपनी इसमें Android 14-आधारित My UX शामिल करेगी। इसके साथ ही Android 15 और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने की भी पुष्टि की गई है।

इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर होगा। इसके साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Moto G64 5G स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, यहां जानें

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी भी दे सकती है। लिस्टिंग की मानें तो Moto G64 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही यह फेस अनलॉक फीचर को भी सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए GPS, A-GPS, FM रेडियो, Wi-Fi, ब्लूटूथ, ग्लोनास, गैलीलियो, बेइदु, USB टाइप-सी पोर्ट और एक 3.5 mm हेडफोन जैक मिल सकता है। यह फोन IP-52-रेटिंग के साथ आता है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले डुअल स्टीरियो स्पीकर शामिल होंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
moto g64 5g full specs revealed ahed launch on 16 april know the details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X