Home
Mobile

आज भारत में Motorola अपना नया 5G फोन करेगा लॉन्च, जानें मॉडल से लेकर कीमत व फीचर्स

Moto G64 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला आज अपना नया 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अपने इस आगामी फोन के स्पेक्स का खुलासा पहले ही कर दिया है।

अगर आप भी इस वक्त कम दाम में बड़ी बैटरी वाला नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको आगे मॉडल, इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में बताते है।

आज भारत में Motorola अपना नया 5G फोन करेगा लॉन्च, जानें डिटेल

Moto G64 5G की कीमत- आज यानी 16 अप्रैल को मोटोरोला अपना Moto G64 5G लॉन्च करेगा। लॉन्च होते ही यह फोन ई- कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो इसे 20 हजार से कम दाम में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Moto G64 5G के स्पेसिफिकेशन- मोटोरोला का यह नया फोन 6.5 इंच LCD पैनल डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन मिलेगा।

आज भारत में Motorola अपना नया 5G फोन करेगा लॉन्च, जानें डिटेल

प्रोसेसर की बात करें तो मोटोरोला ने अपने इस डिवाइस को लेकर दावा है कि, यह दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसे MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट के साथ पेश किया जा रहा है।

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB+256GB वेरिएंट मिलेगा। इसके साथ ही फोन 8GB+128GB वेरिएंट में भी खरीदा जा सकेगा। फोन में 24GB तक रैम बूस्ट की फैसलिटी कंपनी देगी।

आज भारत में Motorola अपना नया 5G फोन करेगा लॉन्च, जानें डिटेल

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में मैक्रो विजन और डेप्थ कैमरा के लिए 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।

यह फोन Android 14 OS out of the box पर काम करेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी शामिल होगी। जो टर्बो पावर 33W फास्ट चार्जर के साथ लाया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो इसे स्लिम, स्लीक, स्टाइलिश, प्रीमियम और कलरफुल डिजाइन के साथ उपलब्ध कराया जाएगा जो 8.89mm थिकनेस और 192 ग्राम वजन का होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Moto g64 5g launching today in India check price features specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X