भारत में Motorola ने कम दाम में तगड़े फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व स्पेक्स
Moto G64 5G Sale: मोटोरोला ने आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, अपना नया 5जी फोन Motorola G64 भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कंपनी ने Mediatek Dimensity 7025 चिपसेट, 6.5 इंच की डिस्प्ले और 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध कराया है। तो आइए हम आपको इस फोन की कीमत, ऑफर से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।
Moto G64 5G कीमत और ऑफर्स- इसे कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इस फोन के 8GB /128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं इसके दूसरे वेरिएंट 12GB रैम/ 256GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे आईस लिलैक, पर्ल ब्लू,और मिंट ग्रीन तीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।

हालांकि ग्राहक इसे लॉन्च ऑफर के तहत 1,100 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करना होगा। इसके अलावा इस फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 1000 रुपये का अन्य बंप-अप एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। जिसके इस फोन के दोनों वेरिएंट को क्रमश: 13,999 और 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
साथ ही कस्टमर्स को HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए 6 महीने तक की No Cost EMI का भी ऑफर मिलेगा, जिसे 2,317 रुपये मंथली कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। आज से इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, मोटोरोला के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स सहित रिटेल स्टोर्स से पर शुरू हो गई हैं।

Moto G64 5G स्पेसिफिकेशन्स- इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन मिल रही है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 7025 चिपसेट का यूज किया गया है। जिसे 8GB /128GB और 12GB/ 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस फोन में 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो मोटो का यह फोन Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। कंपनी ने इसमें Android 15 का अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा। जिसका मेन कैमरा 50MP OIS सपोर्ट के साथ आ रहा है। वहीं दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है।
अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए मोटो ने इस फोन में 6000mAh की बैटरी शामिल की है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Bluetooth 5.3, हायब्रिड डुअल सिम, IP52 वाटर-रिप्लिकेंट और गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








