Home
Mobile

Moto G67 Power: कम दाम में धांसू फीचर्स! कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर सब है जोरदार

मिड-रेंज सेगमेंट में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Moto G67 Power आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। यह फोन कुछ दिन पहले ही मार्केट में आया है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है। यह फोन ऐसे लोगों के लिए बेहतरीन पंसद हो सकता है, जिन्हें डेली टास्किंग के लिए नया फोन चाहिए।

स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। फोन Parachute Purple, Blue Curacao और Cilantro कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन में क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं।

Moto G67 Power: कम दाम में धांसू फीचर्स!

कीमत और ऑफर

जैसा कि बताया फोन 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, लेकिन सेलेक्टेड कार्ड यूजर्स को 1000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसके बाद इफेक्टिव प्राइस 14,999 रुपये रह जाती है। इसके अलावा, जियो का इस्तेमाल करने वाले खरीदार कैशबैक और पार्टनर कूपन के साथ 1000 रुपये तक का फायदा हो जाएगा।

बैटरी और चार्जिंग

फोन की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 7,000mAh की बैटरी है। इसमें 30W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी दावा करती है कि नॉर्मल यूजेस बैटरी पर दो दिन का बैकअप आसानी से दे सकती है। फोन में 6.7-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन है। इसे MIL-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाती है।

Moto G67 Power में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट मिलता है। इसमें 8GB RAM दी गई है। यह फोन Google के Gemini AI फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 15 पर काम करता है, जिसमें Motorola का Hello UI दिया गया है। यह यूजर को लगभग स्टॉक एंड्रॉइड जैसा क्लीन और स्मूद अनुभव प्रदान करता है। फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर (OIS के साथ) दिया गया है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक फ्लिकर सेंसर मौजूद है। फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X